ममता बनी दिग्गी की सारथी, लक्ष्मण ने बनाई चांचौड़ा से दूरी, किले में अंतर्कलह

Sandeep Kumar | May 19, 2024, 14:35 IST
Copy of STYLESHEET THESOOTR (3).jpg
ममता की चुनाव में एंट्री के बाद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने दूरी बना ली है। राजगढ़ लोकसभा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट का दौरा था। इस दौरान एक जगह लक्ष्मण सिंह को गुस्सा आ गया। वह मंच से गुस्से में खड़े होकर चले गए।

अरविंद शर्मा @ BHOPAL



चांचौड़ा विधानसभा में हाथ से हारी पूर्व विधायक ममता मीना ( Mamta Meena ) अब लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections ) में हाथ को जिताने के लिए पिछले एक महीने से चुनाव मैदान में थी। वह राजा दिग्विजय सिंह की सारथी बनी हुई हैं। राजगढ़ के रण में ममता की हाथ पर ममता की सियासी तस्वीर बयां करती नजर आई। इतना ही नहीं चुनाव से पहले और उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) अजगरी व गुना में पत्नी अमृता सिंह के साथ पहुंचे। जहां पर ममता और उनके पति पूर्व आईपीएस ने दिल खोलकर स्वागत कर गिफ्ट दिए। उधर दिग्गी और ममता मीना की सियासी नजदीकी से राघौगढ़ किले में भूचाल आ गया है। दिग्गी के छोटे भाई पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने अब चांचौड़ा विधानसभा से दूरी बना ली है। अब लक्ष्मण सिंह विधानसभा की समस्याओं और भ्रष्टाचार के सवाल पर वह बड़ी तलखी से कहतें है कि बड़े भाई साहब ( दिग्विजय सिंह ) से पूछो। इन सवालों का जवाब वहीं देंगे।



81d5d393-a60


सियासत में न तो दोस्ती पक्की और ना ही दुश्मनी परमानेंट


राजगढ़ लोकसभा के रण की अनोखी तस्वीर की वजह से इस बार राघौगढ़ किले के परकोटों में दरारें आ गई हैं। पूर्व विधायक ममता मीना दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह से वर्ष 2018 में चुनाव हारी थी। इतना ही नहीं समय-समय पर वह दिग्विजय सिंह उनके भाई लक्ष्मण व बेटे जयवर्धन सिंह के खिलाफ बयान देती रही हैं, लेकिन इस लोकसभा के रण में हाथ को जिताने को लेकर मंच से दावा करती नजर आई। साथ ही द सूत्र से ममता ने कहा कि राजा साहब ( दिग्विजय ) का उन्होंने इंडी गठबंधन के तौर पर साथ दिया। उन्होंने बड़ी दमखम से साथ दिया है। वह चांचौड़ा में कमान संभाले हुए हैं। उधर दूसरी ओर ममता की चुनाव में एंट्री के बाद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने दूरी बना ली है। राजगढ़ लोकसभा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट का दौरा था। इस दौरान एक जगह लक्ष्मण सिंह को गुस्सा आ गया। वह मंच से गुस्से में खड़े होकर चले गए।



0f50ecd6-7ef


ममता की सक्रीयता की वजह से लक्ष्मण दिखे दूर


राजगढ़ लोकसभा सीट से सांसद दिग्विजय सिंह के पक्ष में चुनाव में सक्रीयता दिखाने वाली ममता मीना की वजह से लक्ष्मण ने दूरी बना ली है। पिछले चुनावों में लक्ष्मण अपने भाई के लिए क्षेत्र में कमान संभालते थे, लेकिन इस बार वह यदा-कदा ही चुनाव में मंच से दिखे। साथ ही राजनीतिक पंडितो का कहना है कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस से ममता मीना लड़ सकती हैं। हालांकि जब उनसे यह सवाल द सूत्र ने किया तो उन्होंने कहा कि इंडिया गंठबंधन की वजह से दिग्विजय सिंह का चुनावी रण में साथ दिया था।



एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे, आज कर रही हैं गुणगान


चांचौड़ा विधानसभा में कांग्रेस ौर राघौगढ़ किले की प्रतिद्वंदी रही ममता मीना आज कांग्रेस ौर दिग्विजय सिंह का गुणगान कर रही हैं। उन्होंने द सूत्र को बताया कि उनकी सास के निधन पर दिग्विजय सिंह अजगरी गांव में उनके घर पहुंचे। अभी चार दिन पहले राजा साहब पत्नी के साथ गुना आवास पर आए थे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेंटी के नेता भी उपस्थित थे। हालांकि उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से विधायक थे। उस समय नगर परिषद में मुख्यमंत्री जलावर्धन में तत्कालीन सीएमओ ौर अध्यक्ष ने घोटाले किए हैं। इसको लेकर लक्ष्मण सिंह को आवाज उठानी चाहिए। वह खुद इसको लेकर आवाज उठा रही हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।



चांचौड़ा के बारे में भाई साहब से पूछो


चांचौड़ा विधानसभा से विधायक रहे लक्ष्मण सिंह आज कल बदलती सियासी तस्वीर ौर ममता के दिग्विजय सिंह के साथ आने से नाराज बताए जा रहे हैं। द सूत्र ने जब चांचौड़ा विधानसभा से संबंधित प्रश्न किया तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर भाई साहब (दिग्विजय सिंह) से पूछो। जिला कांग्रेस कमेंटी गुना के नेता भी दबी जुबान में कहते हैं कि लक्ष्मण इन दिनों बड़े राजा दिग्विजय सिंह से नाराज चल रहे हैं।





Tags:
  • Digvijay Singh
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • Mamta Meena
  • पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह
  • पूर्व विधायक ममता मीना
  • सांसद दिग्विजय सिंह