गुना में EVM मशीनों की पहरेदारी के लिए दिग्विजय सिंह पहुंचे स्ट्रांग रूम, EVM की सुरक्षा को लेकर किए सवाल!

दिग्विजय सिंह गुना पहुंचे। यहां उन्होंने पीजी कॉलेज में बनाए गए गुना जिले की चारों विधानसभाओं के ईवीएम स्ट्रांग रूम को चेक किया। उन्हें स्क्रीन पर गड़बड़ी दिखाई दी, जिस पर वे काफी नाराज हुए और कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे।

Advertisment
author-image
Pratibha ranaa
New Update
 Digvijay Singh
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) लोकसभा चुनाव 2024 में काफी एक्टिव दिख रहे हैं। 13 मई को दिग्विजय सिंह ने राघोगढ़, चाचौड़ा, गुना,बमोरी के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें स्क्रीन पर गड़बड़ी दिखाई दी, जिस पर वे काफी नाराज हुए और कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अमृता राय और गुना लोकसभा सीट से प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

गुना के स्ट्रांग रूम पहुंचे दिग्विजय सिंह

जानकारी के मुताबिक दिग्विजय ने राघोगढ़, चाचौड़ा, गुना,बमोरी के स्ट्रांग रूम का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान राजगढ़ लोकसभा सीट के राघोगढ़ केंद्र पर लगे CCTV कैमरे में वर्तमान तारीख 4 जून दिखाई दे रही थी। इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से स्ट्रांग रूम को लेकर सवाल किए। वहीं उनकी पत्नी अमृता राय ने भी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल किए।  

Digvijay

ये खबर भी पढ़िए...PM Modi Nomination : PM मोदी ने काशी से तीसरी बार किया नामांकन, शाह-राजनाथ-चंद्रबाबू नायडू-चिराग समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

दिग्विजय की आपत्ति के बाद सुधारे जा रहे  CCTV

दिग्विजय सिंह की आपत्ति के बाद चुनाव कार्य निष्पक्षता से किए जा रहे हैं। CCTV में सुधार कर दिया जाएगा। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम को लेकर किसी तरह की कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है। 

दिग्विजय सिंह Digvijay Singh