Synopsis: पीएम मोदी आज लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री तीसरी बार काशी से मैदान में उतरे हैं। नामांकन से एक दिन पहले पीएम मोदी वाराणसी में भव्य रोड शो भी कर चुके हैं। इस सीट पर 1 जून को मतदान किया जाएगा।
पीएम के नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले वाराणसी में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आज के दिन ही पीएम मोदी वाराणसी से नामांकन करने वाले है।
सामने आए 4 प्रस्तावकों के नाम
पीएम मोदी के नामांकन के समय 4 प्रस्ताव मौजूद रहेंगे। प्रस्तावकों का नाम सामने आ चुका है।
1.पंडित गणेश्वर शास्त्री
इन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था. ये ब्राह्मण समाज से हैं।
2. बैजनाथ पटेल
ये OBC समाज से आते हैं और संघ के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।
3. लालचंद कुशवाहा
ये भी OBC बिरादरी से हैं।
4. संजय सोनकर
ये दलित समाज से हैं।
खबर अपडेट हो रही है...
पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन कर दिया है। पीएम मोदी जब नामांकन करने के लिए पहुंचे तो उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन से पहले दिग्गजों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाराणसी पहुंच गए हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू आज सुबह ही काशी पहुंच गए थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब नीतीश कुमार की तबीयत खराब बताई जा रही है, जिसके कारण उन्होंने अपने पूरे दिन के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana