प्रेमिका से मिलने के लिए युवक ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता से मांगी फिरौती
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां के 24 साल के मनीष मिश्रा ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अपनी ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। पुलिस ने जब उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, तो पूरी साजिश का खुलासा हो गया।
मुंबई जाने का झांसा
ये भी खबर पढ़ें... MP में फिल्मी स्टाइल में नई दुल्हन का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार
पिता को वीडियो कॉल पर दी अपहरण की सूचना
कुछ समय बाद मनीष ने अपने पिता हरिवंश मिश्रा को वीडियो कॉल कर जानकारी दी कि उसे इटारसी (Itarsi) के पास अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। उसने कहा कि अपहरणकर्ता फिरौती की मांग कर रहे हैं और उसे जंगल में बंधक बना लिया गया है। घबराए हुए पिता ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।
साइबर सेल की मदद से पुलिस ने खोज निकाला आरोपी
पुलिस ने साइबर सेल (Cyber Cell) की मदद से मनीष की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन सीधी (Sidhi) जिले के रामपुर नैकिन (Rampur Naikin) इलाके में मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर मनीष को एक घर में अपनी प्रेमिका के साथ छिपे हुए पाया।
युवक ने कबूल किया कि यह था उसका झूठा योजना
पूछताछ के दौरान मनीष ने स्वीकार किया कि उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी, ताकि वह अपनी प्रेमिका के साथ समय बिता सके। पुलिस ने मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया और आगे की जांच जारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक