MCU का अभ्युदय 2026: तीन दिन जुटेंगी मीडिया जगत की हस्तियां
भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में इस बार सत्रारंभ कुछ खास अंदाज में हो रहा है। नवागत विद्यार्थियों के स्वागत का सालाना आयोजन "अभ्युदय 2026" 18 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगा।
इस बार थीम रखी गई है- 'मैं और मेरा विश्वविद्यालय'... तीन दिनों में मीडिया, सिनेमा, प्रशासन और राजनीति से जुड़े दर्जनों दिग्गज विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में नए विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। प्रख्यात लेखक, गीतकार और एक्टर पीयूष मिश्रा भी आयोजन के पहले दिन विशेष रूप से शामिल होंगे।
खास बात यह है कि विश्वविद्यालय के अपने पुराने विद्यार्थी भी इस बार बड़ी तादाद में मंच पर नजर आएंगे, जो अब मीडिया और अन्य क्षेत्रों में बड़े नाम बन चुके हैं।
CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
18 अगस्त को सत्र का शुभारंभ सीएम मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी करेंगे। इसके बाद विशेष संवाद सत्र में प्रख्यात लेखक, गीतकार और अभिनेता पीयूष मिश्रा विद्यार्थियों से खास बातचीत करेंगे।
पहले दिन चलने वाले बाकी सत्रों में ये चेहरे भी शामिल होंगे:
- श्यामलाल यादव, पद्म भंडारी, डॉ. विश्वेश ठाकरे, प्रमोद पाण्डेय, विकास सिंह, शिल्पा अग्रवाल
- धर्मेंद्र भदौरिया, डॉ. अंकिता मिश्रा, निशा थारानी, डॉ. हृदय गुप्ता, अश्विनी मिश्रा
- अजय उपाध्याय, अचीन्द्र भटनागर, सिद्धार्थ मुखर्जी, आदित्य श्रीवास्तव, पराक्रम सिंह शेखावत
दूसरे दिन चार सत्रों में जुटेंगे मीडिया के दिग्गज
19 अगस्त को कुल चार सत्र होंगे, जिनमें पत्रकारिता, मीडिया प्रबंधन और डिजिटल क्षेत्र के विशेषज्ञ विद्यार्थियों के सामने अपने अनुभव रखेंगे। इन अतिथियों में शामिल होंगे-
- पंकज झा, रवि मिश्रा, दुर्गेश सिंह, प्रसून मिश्रा, मीनाक्षी शर्मा, अजीत झा
- ओमप्रकाश रजक, नील रूद्रजीत मुखर्जी, सुधांशु शेखर, मिताली उपाध्याय, ललित कुमार
- आनंद पाण्डेय, सुशील अग्रवाल, अपर्णा झा, सुमित पाण्डेय, शिखा शर्मा
- अरविंद दुबे, दीपक पगारे, अवनीश सोमकुंवर, आलोक परिहार
तीसरे दिन राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल के साथ होगा समापन
20 अगस्त को अभ्युदय 2026 का समापन होगा। सुबह के दो सत्रों में ये नाम शामिल रहेंगे:
- प्रकाश पंत, कृष्ण मोहन मिश्रा, सचिन जैन, अनिल पाण्डेय, मृत्युंजय कुमार झा, संदीप रघुवंशी
- आशीष चौहान, आयुषी श्रीवास्तव, अमिताभ अनुराग, अमित कौसरवाल, कविता कौसरवाल, सुलभ सिंह
गौरतलब है कि पिछले साल " एमसीयू अभ्युदय2025 " में प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित मीडिया जगत की कई हस्तियां विद्यार्थियों के बीच पहुंची थीं। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन का जोर पूर्व विद्यार्थियों को मंच देने पर है, ताकि नए बैच के विद्यार्थी यह देख सकें कि छोटे शहरों-कस्बों से निकले उनके सीनियर्स ने कैसे मीडिया और अन्य क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल किया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
बीजेपी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी: नितिन नवीन की टीम से 5 सियासी संदेश
BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में MP के 8 बड़े चेहरे: आशीष अग्रवाल का प्रमोशन
MP के आशीष और भंडारी बीजेपी मीडिया सह संयोजक, CG के दीपक को सोशल मीडिया की कमान
सात लाख महिलाएं होंगी निराश! खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त