मेघालय पुलिस का खुलासा- राजा की हत्या राज ने इंदौर से कराई, 3 हत्यारे और सोनम रघुवंशी साथ थी फिर शिलांग से भागे

Sanjay Gupta | Jun 09, 2025, 14:14 IST
sonam-kill-her-husband-raja-indore news
मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश इंदौर से राज कुशवाह ने रची थी, जबकि सोनम रघुवंशी और...

राजा-सोनम रघुवंशी केस को लेकर मेघालय पुलिस ने सोमवार दोपहर में शिलांग (मेघालय) में प्रेस कांफ्रेंस की और इस पर कई खुलासे किए। उन्होंने सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह को मुख्य आरोपी बताया। इसमें चौंकाने वाला खुलासा यह है कि राज खुद शिलांग नहीं गया था ताकि उस पर शक नहीं हो, उसने हत्यारों की व्यवस्था की और इन सभी हत्यारों के साथ संपर्क में था और पूरी हत्या की साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि सोनम का हत्या और प्लानिंग में भागीदारी थी और वह भी प्राइम एक्युस्ड है। तीनों हत्यारों विशाल, आकाश और आनंद ने सोनम के साथ मिलकर 23 मई को राजा की हत्या की और फिर शिलांग से उसी दिन भाग गए।



राज खुद शिलांग नहीं गया

सभी आरोपी सोनम से उम्र में छोटे

राज कुशवाहा- सोनम का प्रेमी



0eb2eb72-49a


सभी आरोपी उम्र में सोनम से छोटे हैं वह खुद 24 साल की है लेकिन वहीं आकाश 19 साल का, राज 21 साल का, विशाल 23 साल का और आनंद कुर्मी 23 साल का है। मेघालय पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों को पूछताछ में लिया जा रहा है। हमारे पास पुख्ता सबूत है और हम आरोपियों को सजा दिलवाएंगे। इसमें कोई भी व्यक्ति जो बयान देना चाहता है वह पुलिस को दे सकता है।



d6c8e2a3-ec1


चौथा अरोपी आनंद बीना से गिरफ्तार

2f7694ce-344


हत्या के बाद अंडरग्राउंड हुई सोनम, गिरफ्तारी हुई तो सरेंडर किया

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद सोनम अंडरग्राउंड हो गई। लेकिन यह गिरफ्तारी ऑपरेशन रविवार रात को चला और दस बजे रात को गिरफ्तारियां शुरू की, इसके बाद सोनम के पास कोई रास्ता नहीं बचा था और वह सामने आई और यूपी में पुलिस के सामने सरेंडर किया। मेघालय पुलिस ने कहा कि टूरिस्ट के लिए हम पूरी तरह से सेफ हैं, इस केस से इमेज खराब करने की कोशिश की गई। यूपी, एमपी पुलिस के साथ मिलकर मेघालय पुलिस ने रविवार रात को ऑपरेशन शुरू किया।





केस से जुड़ी अन्य खबरें...

इंदौर की सोनम को लेकर मेघालय पुलिस का दावा, सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर



सोनम के पिता बोले - राज कुशवाह तो मेरे साथ काम कर रहा था

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर सोनम के पिता ने कहा कि सब झूठ बोल रहे हैं... राज कुशवाह तो मेरे गोदाम में काम करता है और वो परसों तक मेरे साथ ही काम कर रहा था, तो वो इस हत्याकांड में कैसे शामिल हो सकता है..? राज ऐसा लड़का नहीं है। पुलिस खुद को बचाने के लिए उक्त बच्चे पर आरोप लगा रही है। मुझे मामले में सीबीआई जांच चाहिए।



आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के तीन आरोपियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों का मेडिकल चेकअप जिला अस्पताल में कराया गया। इसके बाद, पुलिस उन्हें लेकर कोर्ट के लिए रवाना हुई। कोर्ट में पेशी के बाद, शिलांग पुलिस आरोपियों को देर शाम मेघालय के लिए लेकर निकलेगी।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



raja sonam raghuwanshi | Indore News | MP News | indore couple | indore couple missing news | indore couple missing





Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • indore couple missing
  • indore couple missing news
  • शिलांग
  • सोनम रघुवंशी
  • raja sonam raghuwanshi
  • indore couple