एमपी में देर रात 30 और IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों के एसपी बदले

Sourabh Bhatnagar | Sept 09, 2025, 06:56 IST
mp ips transfer
मध्यप्रदेश में देर रात 30 और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की एक नई सूची जारी की गई, जिसमें 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदल दिया गया। यहां देखें पूरी लिस्ट...

मध्यप्रदेश में सोमवार रात 1 बजे 30 और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई, जिसमें 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया। रीवा जिले में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद पहली सूची में डीआईजी राजेश सिंह को हटाया गया जबकि दूसरी सूची में एसपी विवेक सिंह को भी स्थानांतरित किया गया।



बता दें कि इससे पहले सोमवार शाम को ही जारी आदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिनमें 2 जिलों के एसपी भी शामिल थे।



इस तरह सोमवार को जारी दोनों आदेशों में कुल 50 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 15 जिलों के एसपी बदलने का निर्णय शामिल है। सरकार द्वारा किए गए इन थोकबंद तबादलों को प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।



इन 13 जिलों के एसपी बदले गए...

  1. रीवा जिले का एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को बनाया गया, जो अभी 13वीं बटालियन ग्वालियर के कमांडेंट हैं।
  2. झाबुआ जिले का एसपी शिवदयाल को नियुक्त किया गया, जो फिलहाल 14वीं बटालियन ग्वालियर में तैनात हैं।
  3. आलीराजपुर जिले का एसपी रघुवंश कुमार सिंह को बनाया गया, जो 5वीं बटालियन मुरैना में तैनात हैं।
  4. उमरिया जिले का एसपी विजय भागवानी को नियुक्त किया गया, जो एआईजी पीएचक्यू के पद पर कार्यरत हैं।
  5. सीधी जिले का एसपी संतोष कोरी को नियुक्त किया गया, जो एसपी रेल इंदौर के पद पर तैनात हैं।
  6. नर्मदापुरम जिले का एसपी सांईं कृष्ण एस थोटा को नियुक्त किया गया, जो एसपी पन्ना के रूप में कार्यरत हैं।
  7. सतना जिले का एसपी हंसराज सिंह को नियुक्त किया गया, जो पुलिस उपायुक्त इंदौर के पद पर हैं।
  8. पन्ना जिले का एसपी निवेदिता नायडू को नियुक्त किया गया, जो एसपी उमरिया के पद पर कार्यरत हैं।
  9. बैतूल जिले का एसपी वीरेंद्र जैन को नियुक्त किया गया, जो एसपी श्योपुर के रूप में कार्यरत हैं।
  10. श्योपुर जिले का एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को नियुक्त किया गया, जो एसपी मैहर के रूप में कार्यरत हैं।
  11. मैहर जिले का एसपी अवधेश प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया, जो 36वीं बटालियन बालाघाट के कमांडेंट हैं।
  12. खरगोन जिले का एसपी रवीन्द्र वर्मा को नियुक्त किया गया, जो एसपी सीधी के पद पर कार्यरत हैं।
  13. हरदा जिले का एसपी शशांक को नियुक्त किया गया, जो पुलिस उपायुक्त भोपाल के पद पर कार्यरत हैं।

इससे पहले इन दो जिलों को एसपी बदले गए थे

  • अशोकनगर जिले का एसपी राजीव कुमार मिश्रा को बनाया गया।
  • धार जिले का एसपी मयंक अवस्थी को नियुक्त किया गया।

भोपाल और इंदौर के पुलिस उपायुक्तों में किए गए बदलाव

  • रियाद इकबाल, पुलिस उपायुक्त भोपाल (जोन-3) को एसएसपी (Senior Superintendent of Police) रेडियो नियुक्त किया गया।
  • रीवा के एसपी विवेक सिंह को भोपाल पुलिस उपायुक्त (जोन-2) बनाया गया।
  • अभिनव चौकसे, एसपी हरदा को भोपाल में पुलिस उपायुक्त (जोन-3) बनाया गया।
  • आशुतोष, एसपी सतना को भोपाल पुलिस उपायुक्त (जोन-1) नियुक्त किया गया।
  • कुमार प्रतीक, कमांडेंट 23वीं बटालियन भोपाल को इंदौर पुलिस उपायुक्त (जोन-2) नियुक्त किया गया।

यहां देखें देर रात जारी हुई तबादलों की पूरी लिस्ट...

a317a656-3f5


cbb9b717-a8a


ये खबरें भी पढ़ें... 20 IPS के Transfer: 18 डीआईजी के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी बदले



सोमवार शाम हुए थे 20 IPS के Transfer

बता दें कि मध्यप्रदेश में सोमवार शाम 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इनमें डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के तहत यह बदलाव किया गया।



जारी किए गए आदेश में अशोकनगर और धार जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदल दिए गए थे। अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा और धार में मयंक अवस्थी नए एसपी नियुक्त किए गए थे।



इसके अलावा छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण, भोपाल ग्रामीण, रतलाम और सागर रेंज में नए डीआईजी की नियुक्ति की गई है। इन बदलावों में इंदौर और भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) भी शामिल हैं, जिनका तबादला किया गया।



यहां देखें पूरी लिस्ट...

5209c33a-a7f


6cde04be-74f


विजय खत्री छतरपुर तो विनीत जैन बने बालाघाट डीआईजी

नई नियुक्तियों में विजय कुमार खत्री को डीआईजी छतरपुर रेंज, विनीत कुमार जैन को डीआईजी बालाघाट, मनोज कुमार सिंह को डीआईजी इंदौर ग्रामीण, राकेश कुमार सिंह को डीआईजी छिंदवाड़ा, राजेश सिंह को डीआईजी भोपाल ग्रामीण और शशीन्द्र चौहान को डीआईजी सागर रेंज बनाया गया है।



वहीं, छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार और सागर डीआईजी सुनील कुमार पांडे को पीएचक्यू में भेजा गया है, जबकि बालाघाट के डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानव अधिकार आयोग में नियुक्त किया गया है। भोपाल ग्रामीण के डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को एसएएफ मध्य क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है।



मोनिका शुक्ला को डीआईजी भोपाल की जिम्मेदारी

मनोज कुमार सिंह को डीआईजी रतलाम की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी पुलिस रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर इंदौर भेजा गया है।



मोनिका शुक्ला को डीआईजी रेल, पीएचक्यू से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल नियुक्त किया गया है। निमिष अग्रवाल को डीआईजी रतलाम रेंज, डी कल्याण चक्रवर्ती को डीआईजी छिंदवाड़ा और हेमंत चौहान को डीआईजी एससीआरबी पीएचक्यू से डीआईजी रीवा रेंज बनाया गया है।



सोमवार रात 14 IAS भी किए गए थे इधर से उधर

मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। मध्यप्रदेश जीएडी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।



आदेश के मुताबिक, आशीष सिंह को उज्जैन कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि दीपक सक्सेना को सीपीआर का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि सरकार ने पहले ही आशीष सिंह को 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेला का मेला अधिकारी का जिम्मा सौंपा था।



इंदौर जिले में भी बड़ा बदलाव किया गया है। शिवम वर्मा को कलेक्टर इंदौर नियुक्त किया गया है जो वर्तमान मेंइंदौर नगर निगम में कमिश्नर हैं, जबकि दिलीप यादव को इंदौर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है जो वर्तमान में कटनी कलेक्टर हैं।



इसके साथ ही परीक्षित झाड़े को इंदौर विकास प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया है। सुदाम खाड़े को इंदौर का कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान गृह सचिव आशीष भार्गव की नई नियुक्ति अभी तक नहीं की गई है।



यहां देखें पूरी लिस्ट...

7830af85-23e


e39c6316-665


आईपीएस राजेश सिंह | IPS transfer | IAS IPS Transfer News | IPS transfers | ips transfer in mp | आईपीएस तबादला सूची | मध्य प्रदेश में आईपीएस के ट्रांसफर | आईपीएस शिवदयाल | MP IPS Transfer News | mp ips transfer | MP IPS TRANSFERS | mp ias news | mp ias transfer latest news |



Tags:
  • IPS transfers
  • mp ips transfer
  • एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान
  • IPS transfer
  • आशीष सिंह
  • MP IPS TRANSFERS
  • IAS IPS Transfer News
  • मध्य प्रदेश में आईपीएस के ट्रांसफर
  • आईपीएस तबादला सूची
  • ips transfer in mp
  • mp ias news
  • MP IPS Transfer News
  • mp ias transfer latest news
  • आईपीएस शिवदयाल
  • आईपीएस राजेश सिंह