पहले बजरंग बली को किया प्रणाम, फिर बम फोड़कर मचाई दहशत, गोलियां भी चलाई

Pratibha ranaa | May 08, 2024, 12:58 IST
Jabalpur firing
जबलपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक बदमाश ने एक घर पर दो बम फेंके। हैरान करने वाली बात तो यह है कि वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश ने एक मंदिर में भगवान को प्रणाम किया।

BHOPAL. जबलपुर में 7 मई रात को बदमाश ने जमकर उत्पात मचाया ( Jabalpur firing ) । बदमाश ने एक व्यक्ति के घर में बम चला दिए। मजेदार बात ये है कि घटना को अंजाम देने के पहले बदमाश आनंद ठाकुर ने कॉलोनी के मंदिर में बजरंग बली को प्रणाम भी किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बमकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी भागते हुए फायरिंग भी करके गया।



ये खबर भी पढ़िए...MP Weather : गर्मी से बेहाल मध्य प्रदेश, कई जिलों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री, बारिश का येलो अलर्ट जारी



पहले भगवान को प्रणाम.. फिर बमबाजी...


जानकारी के मुताबिक घमापुर थाना इलाके के भारत कृषक समाज स्कूल के पास रहने वाले मानसिंह ठाकुर के घर में आरोपी आनंद ठाकुर ने बम फेंक दिए। हालांकि एक ही फूट पाया, जबकि दूसरा जैसे ही फूटा तो धुएं का गुबार घर से लेकर बाहर तक फैल गया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के पहले बदमाश आनंद ठाकुर ने कॉलोनी के मंदिर में बजरंग बली को प्रणाम किया था। इसके बाद बम फेंक दिए। आरोपी भागते हुए फायरिंग भी करके गया है। पुलिस टीम आरोपी बदमाश की तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि आरोपी आनंद ने गुंडा टैक्स और रंगदारी न देने पर वारदात को अंजाम दिया है।



CCTV में कैद हुई पूरी घटना


वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश एक गली से निकलता नजर आ रहा है। रास्ते में एक मंदिर आता है तो वह वहीं रुक जाता है। वह मंदिर में बजरंग बली को प्रणाम करता है। इसके बाद वह आगे बढ़ता है और एक घर के सामने रुकता है। घर पर दो बम फेंकता है और फिर वहां से भाग जाता है। वीडियो में बदमाश सिर पर टोपी और गले में गमझा लगाए नजर आ रहा है।



ये खबर भी पढ़िए...Ayodhya Ram Mandir : इस साल पूरा नहीं हो पाएगा परकोटे का काम, जानें अभी कितना लगेगा समय



Tags:
  • जबलपुर गुंडागर्दी
  • Jabalpur firing