युवा मोर्चा का माॅक पार्लियामेंट, सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सिखाएंगे राजनीति के गुर

Sanjay Dhiman | Jun 26, 2025, 23:08 IST
Photograph: (The Sootr)
बीजेपी युवा मोर्चा का मॉक पार्लियामेंट 27 जून को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन, वीडी शर्मा और अन्य नेता इसमें शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आपातकाल के 50 साल पूरे होने के अवसर पर होगा। इसमें भोपाल संभाग के युवा शामिल होंगे।

BHOPAL. बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा युवाओं को भारतीय संसद की कार्यप्रणाली से परिचित करवाने के लिए 27 जून को माॅक पार्लियामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विशेष वक्ताओं के रूप में मौजूद रहेंगे। देश में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।



नगर निगम सभागार लेगा संसद का रूप

युवा मोर्चा का माॅक पार्लियामेंट नगर निगम सभागार में शुक्रवार सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए नगर निगम सभागार को भारतीय संसद का रूप देने की तैयारियां की जा रही है। यहां युवा मोर्चा से जुडे कार्यकर्ता सांसदों के रूप में विभिन्न मुददों पर चर्चा करते दिखाई देंगे।



यह खबरें भी पढ़ें...



सीएम मोहन यादव की लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी सौगात, 70 पार का इलाज होगा मुफ्त



नाबालिग से सहेली के भाई ने किया रेप, ब्लैकमेल कर ठगे 50 लाख के गहने, फिर ऐसे हुआ खुलासा



संभाग से चुनिंदा कार्यकर्ता होंगे शामिल

अपने तरह के इस अनोखे आयोजन में भारतीय जनता युवा मोर्चा भोपाल संभाग के चयनित युवाओं को आमंत्रित किया है। आयोजन में भोपाल के साथ ही सीहोर, रायसेन, विदिशा सहित अन्य जिलों से युवा मोर्चा से जुडे़ कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।



इस माॅक पार्लियामेंट में बकायदा संसदीय कार्य को पूर्ण करने के लिए संसद अध्यक्ष,सत्ता पक्ष, विपक्ष के रूप में युवा मोर्चा कार्यकर्ता नजर आएगें। इस दौरान कई मुददों पर चर्चा की जाएगी। सांसदों के रूप में मौजूद कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री सहित अन्य वक्ता राजनीति के गुर सिखाएंगे।



यह खबरें भी पढ़ें...



MP में आईएएस अफसरों की तरह होगी राज्य कर्मचारियों की ​डीपीसी, डेपुटेशन वालों का नुकसान तय




सीएम मोहन यादव की लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी सौगात, 70 पार का इलाज होगा मुफ्त



मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष होंगे मुख्य वक्ता

आपातकाल के 50 वर्ष होने पर आयोजित हो रही माॅक पार्लियामेंट में मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी रोहित चहल मुख्य वक्ताओं के रूप में संसद को संबोधित करेंगे। इस दौरान संसदीय कार्यप्रणाली के अनुरूप ही यहां पक्ष-विपक्ष विभिन्न मुददों पर चर्चा करते दिखाई देंगे।



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • भोपाल
  • बीजेपी
  • संसद
  • मुख्यमंत्री
  • आपातकाल
  • युवा मोर्चा