संघ प्रमुख डॉ. भागवत का एमपी दौरा आज से, उज्जैन में युवा धर्म संसद, इंदौर में लेंगे बैठक
Leader of the Opposition of Lok Sabha राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले 17 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचेंगे। इसी दिन संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी इंदौर आएंगे।
डॉ. भागवत इंदौर के बाद उज्जैन जाएंगे। वहां वे संघ की बैठक में शामिल होंगे और युवा धर्म संसद में जेन जी को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे इंदौर लौटकर यहां भी बैठक लेंगे। उनके दौरे का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है।
डॉ. मोहन भागवत का दौरा
17 सितंबर का कार्यक्रम
- RSS चीफ मोहन भागवतदोपहर 12:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- दोपहर 2:30 बजे उज्जैन के सरदारपुरा स्थित आराधना भवन जाएंगे।
- दोपहर 2:30 से शाम 6:15 बजे तक संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- शाम 6:20 बजे महाकाल परिसर अरविंद नगर पहुंचेंगे।
- रात 8 बजे आराधना भवन लौटेंगे।
- इसके बाद आराधना भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
डॉ. भागवत का 18 सितंबर का कार्यक्रम
- RSS प्रमुख मोहन भागवतसुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक आराधना भवन में संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- सुबह 9:45 से 11:45 बजे तक युवा धर्म संसद में हिस्सा लेंगे।
- यह कार्यक्रम गीता भवन माधव विज्ञान महाविद्यालय में होगा।
- दोपहर 12 बजे आराधना भवन लौटेंगे।
- दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- इसके बाद इंदौर के लिए रवाना होंगे।
- शाम 5:30 बजे सुदर्शन भवन पहुंचेंगे।
- रात 5:30 से 8:30 बजे तक संघ कार्यालय में बैठक लेंगे।
- रात में सुदर्शन भवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
19 सितंबर को डॉ. भागवत का कार्यक्रम
- सुबह 7:30 बजे सुदर्शन भवन से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
- आरएसएस चीफ मोहन भागवतसुबह 9 बजे इंदौर से नागपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एमपी दौरा छोटा हुआ, इंदौर और उज्जैन ही आएंगे
राहुल की छात्रों की गूंज के पहले संघ प्रमुख डॉ. भागवत की युवा धर्म संसद, नितिन नवीन भी आ रहे
जो भारत में मुस्लिम नहीं चाहता, वो हिंदू नहीं हो सकता-मोहन भागवत
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश- कृष्ण चेतना से एकजुट हो सकती है दुनिया