BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एमपी दौरा छोटा हुआ, इंदौर और उज्जैन ही आएंगे

Sanjay Gupta | Sept 16, 2026, 12:56 IST
Share
nitin naveen madhya pradesh visit
nitin naveen madhya pradesh visit

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज पहली बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। पहले दौरे में इंदौर, उज्जैन के साथ मंदसौर/नीमच भी प्रस्तावित था। लेकिन अब दौरा बहुत छोटा हो गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज 17 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे। पहले उनका दौरा लंबा प्रस्तावित था। अब इसे छोटा कर दिया गया है।

नितिन नवीन 18 सितंबर को पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। इंदौर में उनके स्वागत के लिए कोई रैली नहीं होगी। वह सीधे सरकारी स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन उज्जैन रवाना होंगे। उज्जैन में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य में चल रहे सेवा-संकल्प अभियान के तहत होगा। इस दौरान सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

ऐसा रहेगा नितिन नवीन का MP दौरा

17 सितंबर

* दोपहर 1:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
* दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
* दोपहर 2:55 बजे गांधीनगर मैदान में स्वामित्व योजना के में कार्यक्रम शामिल होंगे।
* शाम 5 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
* शाम 6:45 बजे रामघाट पर क्षिप्रा तट पहुंचेंगे।
* यहां आशीर्वाद का दीप आयोजन में शामिल होंगे।
* रात 8 बजे भजन संध्या में शामिल होंगे।

18 सितंबर

* सुबह 4 बजे महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे।
* सुबह 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर लौटेंगे।
* सुबह 10 बजे इंदौर से पंजाब के लिए रवाना होंगे।

bjp president nitin naveen will visit mp
bjp president nitin naveen will visit mp

संघ प्रमुख डॉ. भागवत भी आ रहे इंदौर

नितिन नवीन के साथ संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी इंदौर और उज्जैन आएंगे। डॉ. भागवत आज 17 सितंबर को दोपहर उज्जैन पहुंचेंगे।

उज्जैन में वह संघ की संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 18 सितंबर को सुबह 11 बजे गीता भवन जाएंगे।

यहां सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से युवा धर्म संसद आयोजित की गई है। डॉ. भागवत इस कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत के प्रचार प्रमुख जयशंकर ने यह जानकारी दी। Indore News| Ujjain News

ये खबरें भी पढ़ें...

नितिन नवीन आ रहे इंदौर, जिस स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत, उसका विरोध कर रहे पटवारी

राहुल की छात्रों की गूंज के पहले संघ प्रमुख डॉ. भागवत की युवा धर्म संसद, नितिन नवीन भी आ रहे

नितिन नवीन की वायरल फोटो से शुरू हुई कार्टून वॉर, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

209 दिन बाद बनी नितिन नवीन की नई टीम, नए चेहरों पर रहा फोकस

Tags:
  • Indore News
  • Ujjain News
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मोहन भागवत
  • नितिन नवीन
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे