थर्मल पावर प्लांट से चमकेगा हजारों का भविष्य, शराब नीति पर होगा फोकस
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस मीटिंग में प्रदेश सरकार ने कई अहम फैसले लिए। राज्य के विकास और विभागीय कार्यों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसके बाद कैबिनेट ने कुछ प्रस्तावों को मंजूरी भी दी।
बता दें इस बैठक में जर्मनी और लंदन से मध्य प्रदेश में निवेश के लिए मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। वहीं उद्योग विभाग से जुड़े रियायतों और आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किए गए। तो आइए आपको आज की मोहन कैबिनेट मीटिंग में हुए अहम फैसलों से रूबरू कराते हैं।
MP में 17 हजार 871 पदों पर होगी भर्ती, महिला सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
41 हजार मेगावाट थर्मल पॉवर प्लांट को लेकर चर्चा
मोहन कैबिनेट में भारत सरकार द्वारा मिले 41 हजार मेगावाट थर्मल पॉवर प्लांट को लेकर भी चर्चा हुई, जिसके लिए कैबिनेट ने कोयले की इजाजत दी। इसमें 25 हजार करोड़ का निवेश होगा। साथ ही इस फैसले से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।
मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
पार्वती कालीसिंध और चंबल नदी जोड़ो अभियान पर चर्चा
पार्वती कालीसिंध और चंबल नदी जोड़ो अभियान को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच 75 हजार करोड़ का एमओयू साइन हो चुकी है। इससे प्रदेश के 11 जिले गुना शिवपुरी सीहोर देवास राजगढ़ उज्जैन, आगर मालवा शाजापुर इंदौर मंदसौर और मुरैना के 2 हजार 94 गांवों में 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई होगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक