मोहन सरकार को आज एक साल पूरा, CM यादव ने दिया हर सवाल का जवाब, जानें

Raj Singh | Dec 13, 2024, 14:12 IST
CM MOHAN YADAV..
आज यानी 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को एक साल हो गया है। मोहन यादव ने आज ही के दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की बागडोर अपने हाथों में ले ली।

आज यानी 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को एक साल हो गया है। मोहन यादव ने आज ही के दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की बागडोर अपने हाथों में ले ली। इस एक साल के दौरान प्रदेश में कई बड़े फैसले लिए गए ताकि प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़ सके। सीएम मोहन यादव ने अपने एक साल के कार्यकाल पर एक निजी मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने तमाम तरह के सवालों के जवाब दिए हैं। खासकर एमपी में हुए उपचुनावों में बीजेपी की हार को लेकर, निगम-मंडलों में कब होंगी नियुक्तियां? भोपाल और इंदौर को लेकर मास्टर प्लान क्यों अटक रहा है? ऐसे तमाम अहम सवालों के उन्होंने जवाब दिए। तो आइए आपको बताते हैं कि सीएम मोहन यादव ने इन सवालों के क्या जवाब दिए...



चलती रहेगी लाड़ली बहना योजना , इनकम के साधन बढ़ा रही सरकार



सवाल: एक साल की सबसे बड़ी उपलब्धि किसे मानते हैं?

सीएम मोहन यादव : सबसे बड़ी उपलब्धि दो नदी जोड़ो परियोजना को मानता हूं। इसके तहत पार्वती-कालीसिंध-चंबल प्रोजेक्ट और केन-बेतवा नदी परियोजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम दो राज्यों से एमओयू करके आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने 17 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। मध्य प्रदेश विश्व का पहला राज्य बनेगा, जो नदी जोड़ो परियोजना को पूरा करेगा। राजस्थान से 20 साल से संघर्ष चल रहा था।



सीएम ने आगे कहा कि हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट सब हो चुका है। हमने इसे मिलकर सुझलाया। इससे 11 जिलों को फायदा होगा। आगर-मालवा और बुंदेलखंड को इससे खास फायदा होगा। हमारी साढ़े आठ लाख एकड़ जमीन सिंचित होगी। पैकेज से ही नहीं, पानी से काम चलेगा।



सवाल : भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान कब आएगा?

सीएम मोहन यादव : मास्टर प्लान का ड्राफ्ट बन रहा है। भोपाल को अब हाईराइज की तरफ जाना होगा। अफसरों से कहा है कि वे ड्राफ्ट बनाएं, हम तुरंत लागू करेंगे।



सवाल : मुख्यमंत्री जी आप इन्वेस्टर्स समिट कर रहे हैं। सभी को मिलाएं तो शायद ही कहीं एक साल में इतने निवेश का दावा आया। ये धरातल पर कब उतरेगा?

सीएम : यह हमारा बड़ा प्रयोग है, जो जमीन पर उतरने लगा है। उज्जैन और सागर में पिछले समिट का भूमिपूजन और लोकार्पण भी कर रहे हैं। अलॉटमेंट लेटर दे रहे हैं। संभाग स्तर पर समिट जनवरी में पूरी होगी और फरवरी में भोपाल में ग्लोबल समिट करेंगे।



सवाल : विजयपुर में मंत्री हार गए। कैबिनेट में पद भी खाली हैं। मंत्रिमंडल विस्तार कब तक होगा?

सीएम: हम केंद्र सरकार से मार्गदर्शन लेते हैं। जैसा नेतृत्व मार्गदर्शन करेगा, हम वैसा ही फैसला करेंगे। पद किसी को देने की जल्दी नहीं है। वन विभाग हमारे पास रहेगा।



सवाल : आपके पास पहले से 10 विभाग हैं। क्या मंत्री इस काबिल नहीं कि उन्हें ये विभाग दिए जाएं?

सीएम : हमारा केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल है, केंद्र सरकार के साथ तालमेल है। हम उनके परामर्श से ही काम करते हैं। यही हमारी पारिवारिक परंपरा है।



सवाल : निगम-मंडलों में नियुक्ति कब होगी। साथ ही तबादलों से रोक कब तक हटेगी?

सीएम : राजनीतिक नियुक्तियां संगठन चुनाव के बाद होंगी। तबादले मार्च के बाद खुलेंगे।



सवाल : भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान क्यों अटका है?

सीएम : अफसरों से कहा है कि वे ड्राफ्ट बनाएं, हम इसे तुरंत लागू करेंगे। भोपाल को अब हाईराइज की दिशा में जाना होगा। उज्जैन में 10 साल पहले हाईराइज बन गए थे, भोपाल में अब तक नहीं बने हैं।



सवाल : आप उज्जैन के हैं। आरोप लगता है कि आपका पूरा फोकस वहीं होता है?

सीएम: यह गलत आरोप है। हम मेट्रोपॉलिटन सिटी इंदौर बना रहे हैं। पूरी प्रदेश में इन्वेर्स्ट समिट हो रही है। सिंहस्थ, कुंभ जैसे विश्वस्तरीय मेलों की तैयारी भी कर रहे हैं।



सवाल : निगम-मंडलों में नियुक्तियां कब?

सीएम : भाजपा के संगठन चुनाव के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियां की जाएंगी।



सवाल : तबादलों पर रोक कब हटाएंगे?

सीएम : मंत्रिमंडल में सुझाव आया था कि अभी परीक्षा हो रही है, इसलिए तबादलों पर से रोक नहीं हटाई जाएगी। मार्च के बाद ही रोक हटेगी। जरूरी तबादले कोआर्डिनेशन कमेटी के जरिए होंगे।



सवाल : अफसरों के ट्रांसफर बार-बार क्यों होते हैं?

सीएम : ऐसा नहीं है। यह धारणा गलत है। काम और जरूरत के हिसाब से ही तबादले किए गए हैं।



सवाल : अब अगले एक साल का आपका सबसे प्रमुख टार्गेट क्या होगा?

सीएम : राज्य परिवहन निगम को लागू करना है। 50 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज शुरू करना है। नेशनल डेवलपमेंट बोर्ड को जोड़ना और सिंहस्थ में स्थायी निर्माण की शुरुआत करना।



सवाल : रोजगार पर आपका क्या लक्ष्य है?

सीएम : 6 इन्वेस्टर्स समिट से 4 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। ग्लोबल समिट के बाद यह संख्या और बढ़ेगी।



सीएम ने दिया तमाम सवालों का जवाब

तो आपने पढ़ा, सीएम मोहन यादव ने अपने एक साल के कार्यकाल में हुई तमाम घटनाओं के जवाब दिए, विजयपुर में उपचुनाव में हार से लेकर प्रदेश में किए गए विकास कार्यों तक, मुख्यमंत्री ने तमाम सवालों के जवाब दिए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • मोहन यादव सरकार
  • MP
  • बीजेपी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM डॉ. मोहन यादव