बीजेपी प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे पर मंच ऐसा हुआ जो बन गया राजनीतिक बवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को इंदौर में स्वामित्व अधिकार योजना का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे थे। मंच पर पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह प्रदेश की अहम योजना है। इसके तहत 50 लाख लोगों को निशुल्क रजिस्ट्री की जाएगी। हालांकि कार्यक्रम के बाद बीजेपी के पूर्व इंदौर नगराध्यक्ष और मौजूदा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे चर्चा में आ गए।
सीएम की एक लाइन ने गौरव को चर्चा में ला दिया
कार्यक्रम में भाषण के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने गौरव रणदिवे का परिचय कराया। उन्होंने पूरे आयोजन का श्रेय गौरव रणदिवे को दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के नेतृत्व में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार हुई।
इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यह बोले
सभी नेताओं के भाषण के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आभार जताने मंच पर आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का आभार, जिन्होंने राज की बात बताई कि पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार गौरव जी थे। इसलिए इस सफल आयोजन के लिए गौरव जी का भी आभार। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुस्कराते नजर आए।
प्रदेश महामंत्री बने तब यह बोले थे कैलाश
अक्टूबर 2025 में गौरव रणदिवे के प्रदेश महामंत्री बनने पर इंदौर बीजेपी कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि उन्होंने हमेशा गौरव को आगे बढ़ाया है। जब भी मौका मिला उन्होंने गौरव का साथ दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि वह जिन पौधों को लगाते हैं उन्हें काटते नहीं हैं। उन्हें पहले से पता था कि गौरव प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गौरव से कोई गलती हुई तो उन्होंने सामने से अपनी बात कही।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह यह बोले
इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का अनुशासन है। बीजेपी के अनुशासन का खुला प्रदर्शन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने गौरव को आयोजन का नेतृत्वकर्ता बताया और इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने तंज कसा। यह सब राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हुआ।
सावन और गौरव फिर साथ में
नितिन नवीन के कार्यक्रम के दौरान सावन सोनकर लगातार गौरव रणदिवे के साथ नजर आए। रोड शो में दोनों कुछ देर रथ पर रहे। इसके बाद रथ के आगे पैदल चलते रहे। मंच पर भी दोनों साथ दिखाई दिए। सावन सोनकर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात भी की।
इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल इंदौर आए थे। उनके स्वागत में हुए लंबे रोड शो में गौरव रणदिवे, सावन सोनकर और विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ भी साथ चले थे। उस समय इंदौर बीजेपी की यह तिकड़ी काफी चर्चा में रही थी।
सावन सांवेर से टिकट के दावेदार
सावन सोनकर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान सावन से कहा था कि इंदौर की सांवेर सीट की तैयारी शुरू कर दो। यह भी कहा था कि इस बार (मंत्री तुलसीराम सिलावट) का टिकट कट रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी के आयोजन पर फिर तंज- बोले रैपर की क्या जरूरत राहुल पर्याप्त
केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिया हरियाणा और बंगाल जीत का श्रेय
भोपाल सीलिंग विवाद: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जल्द निकलेगा हल
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों बोले- अच्छा है शक्कर के दाम बढ़ गए...