मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों बोले- अच्छा है शक्कर के दाम बढ़ गए...

Jitendra Shrivastava | Aug 26, 2026, 18:33 IST
Share
विजयवर्गीय क्यों बोले- अच्छा शक्कर के दाम बढ़ गए...
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर कहा कि यह और महंगी हो जानी चाहिए, क्योंकि चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने खुद मीठा न खाने की बात भी कही।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • चीनी महंगी होने पर मंत्री बोले, अच्छा है ऐसा...
  • कैलाश विजयवर्गीय बोले- मैं तो मीठा खाता ही नहीं।
  • कैलाश विजयवर्गीय बोले- चीनी 70 से घटकर 60 पर आ गई।
  • चीनी सेहत के लिए खराब, फिर भी दाम बढ़े क्यों।
  • मंडला सांसद ने भी चीनी पर दी अपनी राय।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी को लेकर बयान दिया है। चीनी की कीमत हाल ही में 70 रुपए से घटकर 60 रुपए हुई है। उनका ये भी कहना है कि चीनी और महंगी हो जानी चाहिए।

मंत्री विजयवर्गीय ने वजह बताई कि चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक है। मंत्री ने कहा कि वे खुद मीठा नहीं खाते। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

रक्षाबंधन के मौके पर दिया बयान

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुजुर्गों, दिव्यांग बच्चों और आश्रम की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाने पहुंचे थे। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने चीनी की कीमतों पर टिप्पणी की। पूरे बयान के दौरान वे मजाकिया अंदाज में नजर आए।



क्या कहा मंत्री विजयवर्गीय ने

विजयवर्गीय ने कहा कि चीनी की कीमत हाल ही में 70 रुपए से घटकर 60 रुपए हुई है। उन्होंने कहा कि आगे इसके और कम होने की उम्मीद है। उनके मुताबिक आजकल ज्यादातर लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते।

इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि चीनी खूब महंगी हो जानी चाहिए। उनका कहना था कि बच्चों के लिए सस्ती चीनी राशन की दुकान पर मिल जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद में भी ज्यादा चीनी खाना अच्छा नहीं माना जाता।

vijayvargiya sugar statement
vijayvargiya sugar statement


खराब सड़क पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर यह बोले

वहीं बांबे अस्पताल के पास खराब सड़क को लेकर कांग्रेसी कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें हमेशा गंदगी पर क्योें बैठना। कई अच्छी सड़कें बनी है, वहां लोट लगाएं। हाईकोर्ट के सामने, अच्छी सड़क बनी है। जो खराब बनी है वह अच्छी बनेगी, उस पर एंजाय करें।

जयवर्धन सिंह बोले बीजेपी से परेशान जनता

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी बुधवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि महंगाई जिस स्तर पर पहुंच गई है, उस पर कांग्रेस ने पहले ही चेतावनी दी थी।

आज जनता के बीच में चर्चा भी है, कि यह वही बीजेपी है जो 12 साल पहले कहती थी कि बहुत हो गई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। लेकिन 12 साल बाद देश की जनता अब कह रही है कि मोदी है तो महंगाई है।

कल्पना करें कि शक्कर जैसी मूलभूत वस्तु के दाम बढ़ गए हैं। इथेनाल को लेकर मेरा आरोप है कि यह पूरी तरह से बीजेपी की केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण यह हुआ है। इस कारण हादसे हो रहे हैं, जहां मूल सामग्री की कीमतें बढ़ रही है।

मंडला सांसद बोले- चीनी खाने वाले कम हो गए

मंडला से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी चीनी की कीमतों पर बयान दिया है। उनके मुताबिक आजकल चीनी खाने वाले लोग कम हो गए हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं।

फेस्टिव सीजन में बढ़ीं कीमतें

फेस्टिव सीजन शुरू होते ही देश में चीनी की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में अचानक दाम बढ़ने से कई सवाल भी उठ रहे हैं। सरकार का कहना है कि देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पिछले साल का बफर स्टॉक भी उपलब्ध है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।



ये खबरें भी पढ़ें...

शक्कर छोड़ो, वंदेमातरम के अपमान पर बात करो, अशोकनगर में बोले मंत्री राकेश शुक्ला

एमपी में 12 लाख परिवारों को राशन शक्कर बंद, विपक्ष बोला- इथेनॉल में उपयोग

शक्कर की बढ़ती कीमतों के बीच खुशखबरी, फिर शुरु होगा कैलारस शक्कर कारखाना

कैलारस शक्कर कारखाना विवाद: विधायक उपाध्याय ने कलेक्टर को दी मानहानि की धमकी

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • रक्षाबंधन
  • केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
  • शक्कर
  • एथेनॉल
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे