कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Oct 12, 2026, 08:48 IST
सीएम मोहन यादव का 12 अक्टूबर का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार, 12 अक्टूबर को बालाघाट के मुक्की से अपने दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे मंडला के किसली और टाटरी होते हुए जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर में सीएम भोपाल आकर मंत्रालय में होने वाली अहम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम को समत्व में अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का दौरा एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से जरूरी ब्रीफिंग से शुरु होगा।
- सीएम सुबह 07:00 से 09:30 बजे तक विश्राम गृह मुक्की (बालाघाट) से विश्राम गृह किसली (मंडला) पहुंचेंगे।
- इसके बाद वे किसली में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- सुबह 10:45 से 11:05 बजे तक सीएम मोहन यादव हेलीपैड टाटरी (जिला मंडला) पहुंचेंगे।
- सुबह 11:10 से 11:45 बजे तक टाटरी से डुमना एयरपोर्ट (जबलपुर) पहुंचेंगे।
- सुबह 11:50 से दोपहर 12:25 बजे तक सीएम जबलपुर से भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
- दोपहर 12:40 बजे वे भोपाल स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।
दोपहर में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक
भोपाल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे प्रशासनिक कामकाज पर ध्यान देंगे।
- दोपहर 02:45 से 02:50 बजे सीएम मोहन अपने निवास से मंत्रालय पहुंचेंगे।
- दोपहर 03:00 बजे मंत्रालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक (CM Mohan Cabinet Meeting) शुरू होगी।
- दोपहर 03:40 बजे कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद वे वापस निवास लौटेंगे।
शाम को अभिनंदन कार्यक्रम और दिल्ली रवानगी
शाम के वक्त सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीएम मोहन दिल्ली दौरे पर निकलेंगे।
- शाम 05:00 से 05:25 बजे तक सीएम मोहन समत्व में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- शाम 06:00 से 06:15 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
- शाम 06:25 से 07:35 बजे तक वे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे।
- नई दिल्ली पहुंचने के बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
FAQ
1. मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक कब लेंगे?
मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे मंत्रालय, भोपाल में कैबिनेट बैठक लेंगे।
2. मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह किन-किन जिलों के दौरे पर रहेंगे?
वे सुबह बालाघाट के मुक्की से रवाना होकर मंडला (किसली व टाटरी) जाएंगे और फिर जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेंगे।
3. मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम को नई दिल्ली कब पहुंचेंगे?
मुख्यमंत्री शाम 06:25 बजे भोपाल से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 07:35 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे।