बिहार में राहुल गांधी पर भड़के सीएम मोहन यादव, बोले-विपक्ष का काम समाज में अराजकता फैलाना नहीं है
Sandeep Kumar | Oct 10, 2026, 21:21 IST
बिहार दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार दौरे के दौरान राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनादेश के बाद विपक्ष को रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए, अराजकता का माहौल नहीं बनाना चाहिए। मोहन यादव ने कांग्रेस से निर्वाचन आयोग के विरोध पर सवाल पूछे। फल्गु नदी किनारे तर्पण करते हुए उन्होंने धार्मिक पर्यटन और बिहार से पुराने रिश्ते की बात भी रखी।
विपक्ष की भूमिका पर मुख्यमंत्री
जनादेश के बाद विपक्ष की जिम्मेदारी
“जनता जब किसी दल को पांच साल के लिए जनादेश देती है, तो विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी भूमिका निभाए, संगठन को मजबूत बनाए और आत्ममंथन करे कि जनता उससे दूर क्यों हो रही है।”
By: – मोहन यादव, मुख्यमंत्री
आयोग के विरोध पर कांग्रेस से सवाल
आयोग का विरोध और केरल में सरकार
“कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह निर्वाचन आयोग का विरोध क्यों करती है, जबकि दूसरी ओर केरल में उसकी सरकार है।”
By: – मोहन यादव, मुख्यमंत्री,
मोदी सरकार और आर्थिक ताकत का दावा
धार्मिक पर्यटन में क्रांति का दावा
उनके मुताबिक महाकाल महालोक के बाद राज्य में धार्मिक पर्यटन में क्रांति आई है। इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर देवस्थान पर प्रबंधन के नए कीर्तिमान बना रही है।
भारत लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता अपने मताधिकार की ताकत से राजनीतिक दलों को सरकार एवं विपक्ष में बैठाती है। विपक्ष की भी यह जिम्मेदारी है कि वह अपनी भूमिका का निर्वहन करे और जनादेश का सम्मान करे, लेकिन इसके बजाय राहुल गांधी एवं उनके साथी बार-बार देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां SIR की प्रक्रिया को सही मानना और जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं है, वहां इस प्रक्रिया को गलत ठहराना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। यह अत्यंत निंदनीय है।लोकतंत्र आरोपों से नहीं, तथ्यों और जनता के विश्वास से मजबूत होता है।#SIR #ElectionCommission
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 10, 2026
बिहार और एमपी का पुराना रिश्ता
मठ-मंदिर श्रद्धालुओं के लिए हैं: मोहन यादव
“मैं मठ मंदिर की नगरी उज्जैन से आता हूं। हमारे मठ-मंदिर किसके लिए हैं? मठ-मंदिर श्रद्धालुओं के लिए हैं। हम यहां फल्गु नदी के किनारे अपने पितरों का तर्पण भी कर रहे हैं, मां वैष्णो देवी की पूजा भी कर रहे हैं।”
By: – मोहन यादव, मुख्यमंत्री
CG Top News : CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का हमला, गन्ना खरीदी दर बढ़ी, 200 का सिक्का होगा जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें।
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी
By Ashish Bhardwaj
लाडली बहना को पैसा, हमें नहीं? मानदेय के लिए शिवराज के बंगले पर बैठीं रसोइया बहनें, सीएम हाउस की ओर किया कूच
By Sanjay Dhiman
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा-रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़
By Umeshwari Baghel
जयपुर में त्योहारों पर ट्रैफिक संभालने की तैयारी, पुलिस बनाएगी दो महीने का प्लान
By Ashish Bhardwaj
आयुष्मान योजना पर NABH की सख्ती: एमपी के 65 अस्पतालों में नहीं मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, इंदौर के 17 और जबलपुर के 7 अस्पताल
By Sanjay Dhiman
छत्तीसगढ़ में जारी होगा 200 रुपए का खास सिक्का, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विमोचन, जानें इसकी खासियत
By Umeshwari Baghel