कोहिनूर की झलक से शाही गहनों तक, MP के पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम, जानें क्या होगा खास

Kaushiki | Updated:
Share
MP में देख सकेंगे हीरों का पूरा सफर, पन्ना में बनेगा शानदार डायमंड म्यूजियम<br>
MP में देख सकेंगे हीरों का पूरा सफर, पन्ना में बनेगा शानदार डायमंड म्यूजियम

मध्य प्रदेश के पन्ना में अब पर्यटक हीरों की चमक देखने के साथ उनके बनने से लेकर तराशे जाने तक की पूरी कहानी भी जान सकेंगे। जमीन की गहराइयों से निकलने वाला एक साधारण सा दिखने वाला पत्थर आखिर कैसे बेशकीमती हीरा बन जाता है? उसकी पहचान कैसे होती है और उसे खूबसूरत आभूषणों में कैसे बदला जाता है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जल्द ही पन्ना में मिलने वाले हैं।

अपनी हीरा खदानों के लिए मशहूर पन्ना में देश का पहला और दुनिया का दूसरा डायमंड म्यूजियम बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही यहां डायमंड पार्क भी विकसित किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं पर करीब 32 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। इनसे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

ऐतिहासिक इमारत में बनेगा डायमंड म्यूजियम

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम करीब 19.39 करोड़ रुपए की लागत से पन्ना के ऐतिहासिक यादवेंद्र क्लब की इमारत का रेनोवेशन करेगा। इस इमारत को एक खास पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां हीरों से जुड़ी रोचक और ऐतिहासिक जानकारियां देखने को मिलेंगी।

इस Diamond Museum में कुल 10 गैलरियां बनाई जाएंगी। इनमें पन्ना की हीरा संपदा, खनन का इतिहास, जियोलॉजिकल फीचर्स और हीरों से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटक मशहूर हीरों की प्रतिकृतियां भी देख सकेंगे।

कोहिनूर से लेकर टिफनी हीरे की दिखेगी झलक

म्यूजियम में दुनियाभर में प्रसिद्ध कोहिनूर, टिफनी और लुकारा जैसे हीरों की प्रतिकृतियां रखी जाएंगी। इसके अलावा पर्यटकों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी की मदद से शाही हीरे और आभूषण वर्चुअल रूप से पहनने का मौका मिलेगा। वे इस खास अनुभव को तस्वीरों में भी कैद कर सकेंगे।

हीरों में रुचि रखने वाले लोगों के अलावा बच्चों और विद्यार्थियों के लिए भी यह म्यूजियम इंफोर्मेटिव साबित हो सकता है। यहां उन्हें हीरों की खूबसूरती के साथ उनके पीछे छिपे विज्ञान और इतिहास को समझने का अवसर मिलेगा।

10 गैलरियों में दिखेगी हीरों की पूरी विकास यात्रा

म्यूजियम की हर एक गैलरी को अलग-अलग विषय के आधार पर तैयार किया जाएगा।

  • पहली गैलरी: पन्ना की हीरा खदानों के स्पर्श आधारित मॉडल और खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण दिखाए जाएंगे।
  • दूसरी गैलरी: कोहिनूर और टिफनी जैसे प्रसिद्ध हीरों की प्रतिकृतियां देखने को मिलेंगी।
  • तीसरी गैलरी: बुंदेला राजवंश के इतिहास और वास्तुकला की जानकारी दी जाएगी।
  • चौथी गैलरी: चिकित्सा, ग्लास कटिंग और कंप्यूटर इंडस्ट्री में हीरों का उपयोग बताया जाएगा।
  • पांचवीं गैलरी: हीरों की गुणवत्ता और प्रकाश से जुड़ी विशेषताओं को समझाया जाएगा।
  • छठी गैलरी: किंबरलाइट चट्टानों के नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • सातवीं गैलरी: हीरों के मूल्यांकन, नीलामी और सिंथेटिक हीरों की पहचान की जानकारी मिलेगी।
  • आठवीं गैलरी: हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग की प्रक्रिया दिखाई जाएगी।
  • नौवीं गैलरी: विश्व प्रसिद्ध हीरों और आभूषणों को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • दसवीं गैलरी: पर्यटक वर्चुअल रूप से आभूषण पहन सकेंगे।
त्योहारों पर सोने की खरीदारी: ज्वेलर वसूल रहा ज्यादा Tax? जानें GST का पूरा गणित और बचने के उपाय | Gold Shopping During Festivals: Jeweler Charging Extra Tax? Understand the Complete GST Calculation and Ways to Save
Gold Buying Tips: सोने की शॉपिंग पर ज्वेलर वसूल रहा ज्यादा Tax, तो त्योहारों पर ज्वेलरी खरीदने से पहले समझें टैक्स का पूरा गणित
06 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>Gold Jewellery GST Rules 2026:</b> धनतेरस, दिवाली और शादी के सीजन में सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी बढ़ जाती है। लेकिन ज्वेलरी खरीदते समय कई लोगों के मन में GST को लेकर सवाल रहता है। क्या सोने की कीमत पर 3% और मेकिंग चार्ज पर अलग से 5% GST देना पड़ता है? सरकार के एक्सप्लनेशन के मुताबिक, दुकान से तैयार सोने, चांदी या डायमंड की ज्वेलरी खरीदने पर उसकी कुल कीमत पर 3% GST लगता है।

डायमंड पार्क में देख सकेंगे कैसे तराशा जाता है हीरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल विरासत भी और विकास भी के तहत पन्ना के जनकपुर में डायमंड पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 12.50 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 12.65 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस Diamond Park में 126 औद्योगिक इकाइयां (Industrial units) स्थापित होंगी। यहां हीरों की कटिंग, पॉलिशिंग और प्रोसेसिंग से संबंधित काम किए जाएंगे। पर्यटकों को भी यह जानने का मौका मिलेगा कि खदान से निकले हीरे को किस तरह तराशकर चमकदार और आकर्षक बनाया जाता है।

10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

डायमंड पार्क केवल पर्यटन के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम भी बनेगा। पार्क और इससे जुड़ी गतिविधियों के जरिए करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

हीरों की कटिंग, पॉलिशिंग और प्रसंस्करण से जुड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से क्षेत्र में कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। म्यूजियम और औद्योगिक पार्क को मिलाकर दोनों परियोजनाओं पर करीब 32 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

राष्ट्रपति भवन में भरतपुर के पैरा निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, आतिशबाजी हादसे से बदली जिंदगी | Bharatpur's Para Shooter Rudransh Khandelwal Honored with Arjuna Award at Rashtrapati Bhavan, Life Changed by Fireworks Accident
8 साल की उम्र में गंवाया पैर, लेकिन नहीं मानी हार! भरतपुर के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को मिला अर्जुन पुरस्कार
13 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
कहते हैं न, हौसले बुलंद हों तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी रास्ता नहीं रोक सकती। राजस्थान के भरतपुर के रुद्रांश खंडेलवाल ने इसे सच कर दिखाया है। महज 8 साल की उम्र में एक हादसे ने उनका पैर छीन लिया, लेकिन सपने नहीं छीन पाया। रुद्रांश ने हार मानने के बजाय ऐसा निशाना साधा कि आज राष्ट्रपति ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

पांच साल में जमा हुए 11.92 करोड़ रुपए के हीरे

खबर के मुताबिक, पन्ना स्थित हीरा कार्यालय में पिछले पांच वर्षों के दौरान 938 कैरेट वजन के 415 हीरे जमा कराए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 11.92 करोड़ रुपए है। वर्तमान में यहां 269 उथली हीरा खदानें हैं।इसके अलावा राष्ट्रीय खनिज विकास निगम यानी एनएमडीसी की 113 और 162 हेक्टेयर क्षेत्र में दो हीरा खदानें संचालित हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि पन्ना की पहचान हीरा उत्पादन के क्षेत्र में कितनी महत्वपूर्ण है।

पर्यटन के नक्शे पर और मजबूत होगी पन्ना की पहचान

यूरोप में नीदरलैंड और बेल्जियम के अलावा दक्षिण अफ्रीका तथा एशिया में इजराइल और थाईलैंड में भी डायमंड म्यूजियम हैं। पन्ना में प्रस्तावित म्यूजियम को देश का पहला और दुनिया का दूसरा डायमंड म्यूजियम बताया गया है। इन परियोजनाओं के तैयार होने के बाद पन्ना में आने वाले पर्यटकों को एक नया Tourism Experience मिलेगा।

हीरों की ऐतिहासिक विरासत, आधुनिक तकनीक और औद्योगिक गतिविधियों का अनोखा मेल यहां देखने को मिलेगा। पन्ना की पहचान अब हीरों की खदानों के साथ उनके इतिहास, विज्ञान और खूबसूरती को करीब से समझने वाले पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित हो सकेगी।

पीआरए और बार्बरिक समूह पर आयकर का शिकंजा: 225 करोड़ की कर चोरी, लॉकरों से सोना-हीरा जब्त | Income Tax Tightens Grip on PRA and Barbaric Groups: 225 Crore Tax Evasion, Gold-Diamond Seized from Lockers
रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा
26 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी समूह पीआरए और बार्बरिक के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश के बाद अब बैंक लॉकरों से संपत्ति का पता चल रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए वित्तीय लेनदेन और निवेश की जानकारी सामने आ रही है। बुधवार को आयकर अधिकारियों ने सात और लॉकर खोले, जिनमें लाखों रुपए के सोने के आभूषण और हीरे मिले हैं।

FAQs:

  1. देश का पहला डायमंड म्यूजियम कहां बनाया जाएगा?
    मध्य प्रदेश के पन्ना में ऐतिहासिक यादवेंद्र क्लब की इमारत का जीर्णोद्धार करके डायमंड म्यूजियम बनाया जाएगा।
  2. यमंड म्यूजियम में कितनी गैलरियां होंगी?
    म्यूजियम में कुल 10 गैलरियां होंगी, जिनमें हीरों के इतिहास, खनन, गुणवत्ता, पहचान, कटिंग और पॉलिशिंग से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
  3. डायमंड पार्क से कितने लोगों को रोजगार मिलेगा?
    डायमंड पार्क और उससे जुड़ी गतिविधियों से करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।
Tags:
  • पन्ना
  • पन्ना हीरा खदान
  • डायमंड म्यूजियम
  • डायमंड पार्क
  • मध्य प्रदेश पर्यटन
  • हीरों की नगरी
  • कोहिनूर हीरा
  • Panna Diamond Museum
  • Panna Diamond Mines
  • Diamond Cutting
कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज के लिए लिखे 34 पत्र, नहीं मिली सुरक्षा, कोर्ट में 6 घंटे खड़े रहे SSP, दो पुलिसकर्मी निलंबित

By Ratan Kumar Mishra

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज के लिए लिखे 34 पत्र, नहीं मिली सुरक्षा, कोर्ट में 6 घंटे खड़े रहे SSP, दो पुलिसकर्मी निलंबित
आज सीहोर और देवास के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानें पूरा शेड्यूल

By Kaushiki

आज सीहोर और देवास के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानें पूरा शेड्यूल
गरीबों का 4.42 करोड़ का राशन कहां गया? कटनी से भेजे 31 ट्रकों का चावल गायब, चार पर FIR

By Sumit Kumar

गरीबों का 4.42 करोड़ का राशन कहां गया? कटनी से भेजे 31 ट्रकों का चावल गायब, चार पर FIR
बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा

By Ratan Kumar Mishra

बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील

By Ratan Kumar Mishra

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

By Sanjay Gupta

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज