कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज के लिए लिखे 34 पत्र, नहीं मिली सुरक्षा, कोर्ट में 6 घंटे खड़े रहे SSP, दो पुलिसकर्मी निलंबित
Ratan Kumar Mishra | Updated:
कैंसर पीड़ित कैदी को नहीं मिला इलाज के लिए पुलिस बल, हाईकोर्ट में 6 घंटे खड़े रहे SSP
एक तरफ कैंसर से जूझ रहा कैदी इलाज का इंतजार करता रहा, तो दूसरी तरफ जेल प्रशासन पुलिस को लगातार पत्र लिखता रहा। एक-दो नहीं, बल्कि 34 बार सुरक्षा गार्ड मांगे गए, लेकिन पुलिस बल नहीं मिला। इसके चलते कैदी दिल्ली एम्स में अपना जरूरी फॉलोअप नहीं करा सका। ग्वालियर सेंट्रल जेल से जुड़ा यह मामला जब हाईकोर्ट पहुंचा तो अदालत ने सख्त रुख अपनाया।
सुनवाई के दौरान ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह को करीब छह घंटे तक कोर्ट में खड़ा रहना पड़ा। वहीं, मामले में एक रक्षित निरीक्षक और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद नरहारी कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज दिल्ली एम्स (AIIMS Delhi) में चल रहा था। 4 दिसंबर 2025 को जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 12 मार्च 2026 को दोबारा बुलाया था। कैदी को दिल्ली ले जाने के लिए जेल प्रशासन को पुलिस सुरक्षा की जरूरत थी।
इसके लिए 10 मार्च से 3 नवंबर 2026 के बीच रक्षित निरीक्षक को कुल 34 पत्र लिखे गए। इसके बावजूद पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया। सुरक्षा गार्ड नहीं मिलने के कारण नरहारी तय समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके और उनका फॉलोअप छूट गया।
कैदी के इलाज में लापरवाही का मामला हाईकोर्ट (High Court) पहुंचा तो न्यायाधीश ने ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह को कई बार तलब किया, लेकिन वे पेश नहीं हुए। बाद में कोर्ट में उपस्थित होने पर उन्हें सुनवाई के दौरान करीब छह घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। इसके बाद एसएसपी ने रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार और आरक्षक देवेंद्र भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन से अटैच कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जेल प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र पुलिस लाइन तक पहुंच चुके थे। हालांकि, आरक्षक देवेंद्र भदौरिया ने संबंधित फाइल आगे नहीं बढ़ाई। वहीं, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार ने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। इसी वजह से कैदी को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी।
हाईकोर्ट ने इसे कैदी के जीवन और स्वास्थ्य के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला माना है। पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट (Investigation Report) पेश करने को कहा गया है।
FAQs:
मार्च में होना था इलाज का फॉलोअप
इसके लिए 10 मार्च से 3 नवंबर 2026 के बीच रक्षित निरीक्षक को कुल 34 पत्र लिखे गए। इसके बावजूद पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया। सुरक्षा गार्ड नहीं मिलने के कारण नरहारी तय समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके और उनका फॉलोअप छूट गया।
हाईकोर्ट की सख्ती, छह घंटे खड़े रहे SSP
पुलिस लाइन पहुंचे पत्र, लेकिन आगे नहीं बढ़ी फाइल
सात दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
FAQs:
ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंदकैंसर पीड़ित कैदी का फॉलोअप क्यों नहीं हो पाया?
जेल प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के लिए 34 बार पत्र लिखे थे, लेकिन पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके कारण कैदी दिल्ली एम्स नहीं पहुंच सका।- कैदी के इलाज में लापरवाही के मामले में किन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है?
रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार और आरक्षक देवेंद्र भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन से अटैच किया गया है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने इस मामले में क्या निर्देश दिए हैं?
हाईकोर्ट ने मामले को कैदी के जीवन और स्वास्थ्य के अधिकार से जुड़ा गंभीर प्रकरण मानते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
आज सीहोर और देवास के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानें पूरा शेड्यूल
By Kaushiki
गरीबों का 4.42 करोड़ का राशन कहां गया? कटनी से भेजे 31 ट्रकों का चावल गायब, चार पर FIR
By Sumit Kumar
बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा
By Ratan Kumar Mishra
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
By Ratan Kumar Mishra
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
By Sanjay Gupta
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
By Sanjay Gupta
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel