गरीबों का 4.42 करोड़ का राशन कहां गया? कटनी से भेजे 31 ट्रकों का चावल गायब, चार पर FIR

Sumit Kumar | Updated:
Share
कटनी में 31 ट्रकों से भेजे गए 21,765 बोरी सरकारी चावल के कथित गबन के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कटनी में 31 ट्रकों से भेजे गए 21,765 बोरी सरकारी चावल के कथित गबन के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत भेजे गए 4.42 करोड़ रुपए के सरकारी चावल के कथित गबन का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में 31 ट्रकों में भेजी गईं 21,765 बोरी फोर्टिफाइड चावल की गंतव्य तक पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हरदा, नीमच और इंदौर नहीं पहुंचे 31 ट्रक चावल

एफआईआर के मुताबिक, मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के कटनी जिला कार्यालय से हरदा, नीमच और इंदौर के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत फोर्टिफाइड चावल भेजा गया था। इसके परिवहन की जिम्मेदारी रीवा जिले के चाकघाट स्थित भाग्यलक्ष्मी रोड लाइन्स को दी गई थी।

विभागीय जांच में सामने आया कि कुल 32 ट्रकों में से केवल एक ट्रक के गंतव्य तक पहुंचने की पुष्टि हुई है, जबकि शेष 31 ट्रकों का चावल संबंधित जिलों में प्राप्त नहीं हुआ। इन ट्रकों में कुल 21,765 बोरी चावल भेजा गया था, जिसका वजन 10,797.18 क्विंटल बताया गया है।

किस जिले में कितना चावल नहीं पहुंचा?

जिलाट्रकों की संख्याचावल की बोरियांवजन (क्विंटल)
हरदा149,6104,763.77
नीमच107,1953,569.91
इंदौर074,9602,463.50
कुल3121,76510,797.18
एफआईआर में चावल की आर्थिक लागत और पेनाल्टी सहित कुल राशि 4 करोड़ 42 लाख 71 हजार 718 रुपए आंकी गई है।

परिवहनकर्ता ने किया चावल पहुंचाने का दावा

शिकायत के अनुसार, चावल गंतव्य तक नहीं पहुंचने के संबंध में परिवहनकर्ता को 22 नवंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

इसके जवाब में परिवहनकर्ता ने 24 नवंबर को लिखित रूप से दावा किया कि सभी ट्रकों का चावल निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाया गया है। अपने दावे के समर्थन में परिवहनकर्ता ने डिलीवरी चालान की पावती भी प्रस्तुत की थी।

इसके बाद विभाग ने संबंधित जिलों से इन दस्तावेजों का सत्यापन कराया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।

स्वास्थ्य सेवाओं पर फाइलों का अंबार: डॉक्टरों की पोस्टिंग से लेकर कैंसर मशीनों तक सब ठप | Files Pile Up on Health Services: Everything from Doctor Postings to Cancer Machines Stalled
फाइलों के ढेर में दबा मरीजों का इलाज, हजार डॉक्टरों की पोस्टिंग से लेकर कैंसर मशीनों की खरीदी तक सब ठप
16 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
क्या आपने कभी सोचा है कि काम को तेज और आसान बनाने के लिए लाया गया कोई नया कंप्यूटर सिस्टम ही पूरे कामकाज की रफ्तार रोक दे? मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है। विभाग ने काम को डिजिटल बनाने के लिए बिना पूरी जांच पड़ताल किए एक नई प्रणाली लागू करने की कोशिश की है।

कंप्यूटर से सील और हस्ताक्षर पेस्ट करने का आरोप

विभागीय जांच में डिलीवरी चालान की पावती पर लगी सील और हस्ताक्षरों को लेकर सवाल उठे हैं। जांच में आशंका जताई गई है कि सील और हस्ताक्षरों को कंप्यूटर के माध्यम से पेस्ट किया गया था।

इसके अलावा संबंधित गोदामों के आवक रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड की भी जांच की गई। इनमें चावल की प्राप्ति की पुष्टि नहीं हुई। विभागीय जांच में परिवहनकर्ता की ओर से प्रस्तुत पावती को फर्जी बताया गया है।

सांसद प्रतिनिधि की शिकायत के बाद खुला मामला

एफआईआर के अनुसार, बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने 20 नवंबर 2026 को इस संबंध में शिकायत की थी। इसी दिन समाचार पत्र में भी इससे जुड़ी खबर प्रकाशित हुई थी।

शिकायत और प्रकाशित खबर के आधार पर विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच में सरकारी चावल के परिवहन से जुड़ी अनियमितताएं सामने आने के बाद मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक रविकांत ठाकुर ने रंगनाथ नगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी।

इन चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस ने भाग्यलक्ष्मी रोड लाइन्स के चार साझेदारों को एफआईआर में नामजद किया है।

  • दीपक जैन, भोपाल।
  • किशन केशरवानी, चाकघाट, रीवा।
  • शांति मिश्रा, चाकघाट, रीवा।
  • मनोज कुमार तिवारी, त्योंथर, रीवा।

भारतीय न्याय संहिता की पांच धाराओं में मामला दर्ज

रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2) और 318(4) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक सतीश जाटव को सौंपी गई है।

इंदौर पुलिस पर घूसखोरी का आरोप: एक्टर के मैनेजर ने कबूला, 'हां, मांगी थी रिश्वत' | Indore Police Accused of Bribery: Actor's Manager Admits, 'Yes, Bribe Was Demanded'
इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के आरोप: वीडियो पर एक्टर कपिल खादीवाला पलटे, वहीं मैनेजर बोला-हां, मांगी थी रिश्वत
26 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मॉडल व एक्टर कपिल खादीवाला के इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के लगाए आरोपों वाले वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कनाडिया पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान कपिल अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें उनके मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी ने दी थी।

आखिर कहां गया गरीबों का राशन?

करोड़ों रुपए के सरकारी खाद्यान्न की कथित अफरा-तफरी ने परिवहन व्यवस्था और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी चावल कहां गया? परिवहन के दौरान खाद्यान्न की निगरानी कैसे की जा रही थी? इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं?

इन सवालों के जवाब अब पुलिस की विवेचना में सामने आएंगे। फिलहाल आरोपों की न्यायिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, परिवहनकर्ता ने अपने लिखित जवाब में चावल गंतव्य तक पहुंचाने का दावा किया है।
Tags:
  • राशन घोटाला
  • Government Rice Scam
  • Madhya Pradesh Food Scandal
  • सरकारी राशन
  • गरीबों का राशन
  • मुफ्त राशन
  • कटनी
  • हरदा
  • नीमच
  • इंदौर
बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा

By Ratan Kumar Mishra

बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील

By Ratan Kumar Mishra

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

By Sanjay Gupta

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी