आयुष्मान भारत योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, 112 तरह के इलाज सिर्फ सरकारी अस्पतालों में कराने का प्रस्ताव

Kaushiki | Updated:
Share
आयुष्मान कार्ड है तो जान लें ये खबर, 1 दिसंबर से बदल सकते हैं इलाज के नियम
आयुष्मान कार्ड है तो जान लें ये खबर, 1 दिसंबर से बदल सकते हैं इलाज के नियम

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप इसके जरिए निजी अस्पताल में इलाज कराते हैं, तो आने वाले दिनों में इलाज से जुड़े नियम बदल सकते हैं। केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इसके तहत 112 तरह के इलाज के पैकेज सिर्फ सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है।

अभी इनकी संख्या 23 है। सरकार ने राज्यों से इस पर सुझाव मांगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय 25 नवंबर तक मिले सुझावों पर विचार कर रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक, नई व्यवस्था 1 दिसंबर से लागू हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सरकारी अस्पताल इतने मरीजों का इलाज करने के लिए तैयार हैं?

46% सरकारी अस्पताल तय स्तर तक नहीं पहुंचे

स्वास्थ्य मंत्रालय की 2024-25 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 89% सरकारी अस्पतालों ने अपनी सुविधाओं का खुद मूल्यांकन किया था। इनमें से सिर्फ 54% अस्पताल ही इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स (IPHS) के तहत 50% से अधिक अंक हासिल कर सके। बाकी 46% अस्पताल इस स्तर तक नहीं पहुंच पाए।

हालांकि, सरकार ने इस साल सभी अस्पतालों के मूल्यांकन के बाद 64% अस्पतालों का स्कोर 50% से अधिक होने का दावा किया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी अस्पताल इलाज के 89 अतिरिक्त पैकेज का दबाव कैसे संभालेंगे।

बड़े सरकारी अस्पतालों पर पहले से क्षमता से ज्यादा दबाव

  • 16% ज्यादा दबाव: बड़े सरकारी और रेफरल अस्पतालों पर उनकी क्षमता से 16% अधिक बोझ है।
  • 53% आरोग्य मंदिर शुरू नहीं: शहरी आरोग्य मंदिरों के नए लक्षित ढांचे का आधे से ज्यादा हिस्सा अभी चालू नहीं हुआ है।
  • 19% मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं शुरू नहीं: स्वीकृत जिला मेडिकल कॉलेजों में से 19% में मरीजों को इलाज की सुविधा मिलना बाकी है।
  • 73% एम्स पूरी तरह शुरू नहीं: देश के 22 एम्स में से केवल 6 ही पूरी तरह चालू हैं।
  • 80% हेल्थ यूनिट्स का निर्माण अधूरा: स्वीकृत ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स में से 80% का निर्माण कार्य अटका हुआ है।
कोटा में सरकारी अस्पतालों से प्राइवेट की ओर बढ़ा डिलीवरी का रुख, 6 महीने में आंकड़े लगभग बराबर | Delivery Trend Shifts from Government to Private Hospitals in Kota, Figures Nearly Equal in 6 Months
सरकारी अस्पतालों से उठ रहा महिलाओं का भरोसा, कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बदली तस्वीर
25 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामलों ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मई में एक के बाद एक गर्भवती महिलाओं की जान गई तो इलाज और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने लगी। अब डिलीवरी के आंकड़े भी एक नई तस्वीर दिखा रहे हैं। पिछले साल जहां ज्यादातर महिलाएं सरकारी अस्पतालों में प्रसव करा रही थीं, वहीं इस साल सरकारी और निजी अस्पतालों के आंकड़े लगभग बराबर पहुंच गए हैं। सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी घटने और निजी अस्पतालों में बढ़ने के बीच सवाल है, क्या प्रसूताओं की मौत के बाद सरकारी अस्पतालों से महिलाओं का भरोसा डगमगा रहा है?

112 पैकेज में किन बीमारियों का इलाज होगा?

आयुष्मान भारत योजना के प्रस्तावित बदलाव में कई सामान्य बीमारियों, लंबे समय तक चलने वाले रोगों और ऑपरेशन से जुड़े इलाज को शामिल किया गया है।

सामान्य और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां:

  • गंभीर खून की कमी (एनीमिया), अनियंत्रित या अचानक बढ़ा हाई ब्लड प्रेशर, एक्यूट ब्रोंकाइटिस, दस्त, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, पेशाब में संक्रमण, किडनी स्टोन का दर्द, डायबिटिक फुट, रेटिनोपैथी और ग्लूकोमा की जांच।
ऑपरेशन और अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाएं:

  • बवासीर और फिशर का ऑपरेशन, हाइड्रोसील, बायोप्सी, स्तन की गांठ, सिस्ट और लिपोमा हटाने के साथ गर्भाशय और फाइब्रॉइड से जुड़ी चिकित्सकीय प्रक्रियाएं।

सरकारी अस्पतालों के सामने ये चार बड़ी चुनौतियां

आबादी के हिसाब से पर्याप्त बेड नहीं

  • मानकों के मुताबिक, हर जिले में एक हजार लोगों पर कम से कम एक अस्पताल बेड होना जरूरी है, जबकि दो बेड होना बेहतर माना गया है। जिला अस्पतालों में बिस्तरों की कमी के कारण मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन जिला स्तर पर उनके लिए जरूरी वार्ड और बेड की कमी बनी हुई है।
करीब 99% क्रिटिकल केयर ब्लॉक अधूरे

  • गंभीर मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पतालों में 577 क्रिटिकल केयर ब्लॉक (Critical Care Blocks) बनाने की मंजूरी दी गई थी। इनमें से अभी तक केवल 6 ही बन पाए हैं। नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2023 के मुताबिक, देश में औसत जीवन प्रत्याशा 70 साल हो गई है। बुजुर्गों की बढ़ती आबादी के साथ दिल और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी बढ़ रही हैं। ये बीमारियां देश में मौत के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी

  • प्रस्तावित इलाज के पैकेज के लिए हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, कैंसर और किडनी रोग से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत होगी। वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 3.89 लाख कर्मचारी संविदा पर काम कर रहे हैं। इनमें सिर्फ पांच हजार 62 विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। वहीं, एक हजार 243 शहरों में कुल 374 विशेषज्ञ ही कार्यरत हैं।
निजी अस्पतालों पर बढ़ सकती है निर्भरता

  • आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 30 हजार 72 अस्पतालों में से 48% निजी अस्पताल हैं। कई सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में 89 नए पैकेज लागू होने के बाद जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजने की जरूरत पड़ सकती है। इससे निजी अस्पतालों के बीमा क्लेम बढ़ने की आशंका भी है।
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता: व्यवस्था पर सवाल | No Doctors in Government Hospitals, Concern Over Health Checkups for Alcoholics in Sagar: Questions on System
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
26 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
एमपी अजब है, सबसे गजब है ! आपने यह लोकप्रिय स्लोगन तो सुना ही होगा। मप्र पर्यटन विकास निगम ने ये पॉपुलर स्लोगन, प्रदेश को टूरिज्म के सेक्टर में प्रमोट करने के लिए 2010 में बनवाया था। बरसों बाद ये स्लोगन फिर से चर्चा में है, लेकिन पर्यटन नहीं सागर जिला प्रशासन के कारनामे की वजह से।

विशेषज्ञ बोलीं- पहल अच्छी, लेकिन डॉक्टरों के बिना कैसे होगा इलाज?

NHSRC की पूर्व कंसलटेंट और जेएनयू की रिटायर्ड प्रोफेसर रितु प्रिया के मुताबिक, आयुष्मान योजना में प्रस्तावित बदलाव से लोगों को अपने घर के नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में इलाज मिलने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए सरकारी स्वास्थ्य ढांचे (Healthcare Infrastructure) को मजबूत करना जरूरी है।

उनके मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में सर्जन, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट यानी बेहोशी देने वाले डॉक्टर और अन्य विशेषज्ञों के करीब 70% पद खाली हैं। बड़े शहरों में नई व्यवस्था को संभालना संभव हो सकता है, लेकिन गांवों में डॉक्टरों और जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की कमी परेशानी बढ़ा सकती है।

इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

प्रो. रितु प्रिया के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी कमजोर है। आपातकालीन मामलों में नए नियमों के कारण इलाज मिलने में देरी की आशंका है। उन्होंने सिजेरियन डिलीवरी का उदाहरण देते हुए बताया कि मरीज को दूसरे अस्पताल में भेजने से पहले अस्पताल की क्षमता से जुड़े प्रमाण देने की प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

ऐसी स्थिति में मरीज की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि शुरुआत में नियमों में कुछ छूट दी जाए और विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को समय पर भरा जाए। इससे आम लोगों को नई व्यवस्था का लाभ मिलने में आसानी होगी।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना का विस्तार: हार्ट, लिवर, फेफड़ों के ट्रांसप्लांट शामिल, इलाज की सीमा 10 लाख तक | Expansion of Ayushman Yojana in Madhya Pradesh: Heart, Liver, Lung Transplants Included, Treatment Limit Up to 10 Lakh
MP में आयुष्मान योजना से होगा हार्ट, लिवर और फेफड़ों का इलाज? 10 लाख तक कवर करने की तैयारी
17 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम योजना से जुड़े मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है। राज्य सरकार अब इस योजना में हार्ट, लिवर और फेफड़ों के ट्रांसप्लांट को शामिल करने की तैयारी कर रही है। साथ ही, इलाज के लिए मिलने वाली मौजूदा पांच लाख रुपए की सालाना सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने पर भी विचार किया जा रहा है।

FAQs:

  1. आयुष्मान भारत योजना में क्या बदलाव होने वाला है?
    केंद्र सरकार ने सिर्फ सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित इलाज के पैकेज की संख्या 23 से बढ़ाकर 112 करने का प्रस्ताव रखा है।
  2. आयुष्मान भारत योजना के नए नियम कब लागू होंगे?
    प्रस्ताव के मुताबिक, नई व्यवस्था 1 दिसंबर से लागू हो सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है।
  3. आयुष्मान योजना के 112 पैकेज में कौन-कौन से इलाज शामिल हैं?
    इनमें गंभीर एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी स्टोन का दर्द, पेशाब में संक्रमण, बवासीर का ऑपरेशन, हाइड्रोसील और गर्भाशय से जुड़ी चिकित्सकीय प्रक्रियाएं समेत कई इलाज शामिल हैं।
Tags:
  • आयुष्मान भारत योजना
  • आयुष्मान भारत योजना बदलाव
  • Ayushman Bharat Yojana
  • Ayushman Card
  • Ayushman Bharat New Rules
  • आयुष्मान योजना के नए नियम
  • सरकारी अस्पताल
  • Healthcare Infrastructure
  • PMJAY Scheme
  • 1 December New Rules
गरीबों का 4.42 करोड़ का राशन कहां गया? कटनी से भेजे 31 ट्रकों का चावल गायब, चार पर FIR

By Sumit Kumar

गरीबों का 4.42 करोड़ का राशन कहां गया? कटनी से भेजे 31 ट्रकों का चावल गायब, चार पर FIR
बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा

By Ratan Kumar Mishra

बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील

By Ratan Kumar Mishra

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

By Sanjay Gupta

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel