बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, नाम भेजो, नियुक्तियां करनी हैं, आईडीए पर भी चर्चा
Sanjay Gupta | Oct 10, 2026, 12:06 IST
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी पदाधिकारियों को दी सलाह।
Indore. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार रात इंदौर में थे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि पद आज है, कल नहीं भी हो सकता है। इसलिए अपने व्यवहार और आचरण का हमेशा ध्यान रखें। खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए उनके त्याग और मेहनत को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने पद मिलने के बाद घमंड नहीं करने की सलाह भी दी। बैठक में पार्टी के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों का मुद्दा भी उठा।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि रिक्त पदों की जानकारी भेजो, उन पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह काम जल्द होना है। इस पर बताया गया कि नाम भेजे गए हैं। कुछ और बाकी हैं, वे भी भेज दिए जाएंगे। वहीं, इसी दौरान आईडीए (इंदौर विकास प्राधिकरण) में भी राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। इस पर खंडेलवाल ने कहा कि वह भी संज्ञान में है। जिला योजना समिति, जनभागीदारी समिति आदि में पद रिक्त हैं।
वहीं, खंडेलवाल ने कहा कि हर दो माह में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री के साथ होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि सीएम डॉ. मोहन यादव ही इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं। खंडेलवाल ने कहा कि इससे जिले के सभी मुद्दों पर बात हो सकेगी। इस पर फोकस किया जाए और यह बैठक कम से कम दो माह में एक बार जरूर होनी चाहिए।
एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंच से कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि आज अध्यक्ष हो, मंत्री हो, विधायक हो, लेकिन याद रखो, पद के पहले भी जीवन था और पद के बाद भी जीवन है। घमंड में पुराने कार्यकर्ताओं के त्याग को मत भूलो।
खंडेलवाल ने कहा कि अभी आप किसी स्वतंत्रता सेनानी के परिवार में जाते हो, उनसे मिलते हो, तो देखते हो कि उनका कैसा सम्मान किया जाता है। उनके कामों को याद करते हैं कि उन्होंने देश को आजादी दिलाई और त्याग किया था। आज से 50-100 साल बाद जब नई पीढ़ी आएगी और उसे सुरक्षित, रोजगारयुक्त, खुशहाल भारत मिलेगा, तो वह आपको याद करेगी। हर बूथ पर मजबूत हों, हम हर जगह जीतें, इसके लिए लगातार प्रयास करने होंगे।
आईडीए में नियुक्ति की भी उठी बात
प्रभारी मंत्री के साथ करो हर दो माह में बैठक
पद के पहले भी जीवन था
एक दौर था, जब दो कार्यकर्ता नहीं मिलते थे
एक दौर था, जब मंडल में दो कार्यकर्ता नहीं मिलते थे, आज हर बूथ पर फौज खड़ी है। यह तपस्या पुराने लोगों की है। यदि उनके त्याग को भूल गए तो पार्टी दिशा भटक जाएगी। 50 साल बाद नई पीढ़ी तुम्हें स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार की तरह पूजेगी, क्योंकि तुमने भारत को सुरक्षित और आतंकवाद मुक्त बनाने वाली विचारधारा का झंडा उठाया है।
By: - बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
स्वतंत्रता सेनानी जैसा मिलेगा सम्मान
FAQs
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
हेमंत खंडेलवाल ने चालू बैठक में क्या मुख्य मुद्दे उठाए?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैठक में पार्टी के रिक्त पदों पर नियुक्तियों और आईडीए में राजनीतिक नियुक्तियों का मुद्दा उठाया। - खंडेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किस प्रकार की सलाह दी?
खंडेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि पद मिलने के बाद घमंड नहीं करना चाहिए और पुराने कार्यकर्ताओं के त्याग को ना भूलें। - बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बारे में खंडेलवाल ने क्या कहा?
खंडेलवाल ने कहा कि हर दो माह में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री के साथ होनी चाहिए ताकि जिले के मुद्दों पर चर्चा की जा सके।
किशनगढ़ में वकील को थप्पड़ मारने पर बवाल, महिला CO के खिलाफ प्रदर्शन, एक घंटे तक जाम रहा बाजार
By Saurabh Mishra
JDA ने पुलिस को आवंटित जमीन का पट्टा किया निरस्त, 4.50 करोड़ देकर कराई थी रजिस्ट्री
By Ashish Bhardwaj
बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी को पुलिस थाने में पीटा, एरोड्रम TI सहित सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
By Sanjay Gupta
TET पर सीएम मोहन यादव ने दिया आयोग बनाने का भरोसा, शिक्षकों ने कहा- मांगें नहीं मानीं तो फिर करेंगे आंदोलन
By Amresh Kushwaha
जयपुर में 25 मकानों-दुकानों पर चला बुलडोजर, जगतपुरा से रिंग रोड तक रास्ता होगा आसान
By Ashish Bhardwaj
शारदीय नवरात्रि की पूजा सामग्री में न रहे कोई कमी, यहां देखें घटस्थापना से लेकर कन्या पूजन तक की पूरी लिस्ट
By Kaushiki
शारदीय नवरात्रि की पूजा सामग्री में न रहे कोई कमी, यहां देखें घटस्थापना से लेकर कन्या पूजन तक की पूरी लिस्ट
By Kaushiki