सीएम मोहन यादव की आज मैराथन बैठकें, IT कॉन्क्लेव से पहले उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार 25 अप्रैल को लगातार बैठकें करेंगे। सुबह 10.40 पर एडीजी इंटेलीजेंस से ब्रीफिंग के साथ शुरूआत होगी। इसके बाद पूरे दिन अलग अलग विभागों की मिटिंग लेंगे। सुबह 10:50 बजे आयुक्त जनसंपर्क के साथ भी आवश्यक संवाद होगा।
एमपीएसआईडीसी की बैठक में निवेश को लेकर मंथन
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा योजना की समीक्षा करेंगे।
न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का वीसी से उद्घाटन
मुख्यमंत्री मोहन यादव 3:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा और रतलाम स्थित न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह प्रयोगशालाएं आपराधिक मामलों की वैज्ञानिक जांच को गति प्रदान करेंगी।
आईटी कॉन्क्लेव की तैयारियों पर उद्योगपतियों संग संवाद
4 बजे मुख्यमंत्री ने आईटी कॉन्क्लेव की पूर्व तैयारियों को लेकर उद्योगपतियों के साथ वीसी के माध्यम से विचार-विमर्श करेंगे।
ऊर्जा विभाग के साथ रणनीतिक चर्चा
शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इस दौरान बिजली आपूर्ति, नवीकरणीय ऊर्जा और उपभोक्ता सेवाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे।
योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण
रात्रि 8 बजे मुख्यमंत्री योद्धा स्थल पहुंचेंगे , जहां वे लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री 8:15 बजे अपने निवास स्थान लौटेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Busi