मोनालिसा भोसले की शादी पर पारदी समाज नाराज, बोला- मुसलमानों से शादी की परंपरा नहीं

Sandeep Kumar | Mar 14, 2026, 20:28 IST
monalisa
Khargon. मोनालिसा भोसले की फरमान खान से शादी पर पारदी समाज ने विरोध किया है। आरोप, समाज में मुस्लिम से शादी की परंपरा नहीं है। साथ ही समाज ने फरमान पर आरोप लगाया कि उसने अपनी असली पहचान छुपाई।

News in Short

  • मोनालिसा-फरमान खान की शादी से पारदी समाज में गुस्सा फैला।
  • समाज का आरोप है कि पारदी समाज में मुस्लिम समुदाय से शादी की परंपरा नहीं है।
  • फरमान पर आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान छुपाई।
  • मोनालिसा और फरमान ने कहा कि उनकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई है।

News in Detail

महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने फरमान खान से शादी की। इस कदम ने पारदी समाज में गुस्सा और नाराजगी पैदा कर दी। पारदी समाज का आरोप है कि इस समाज में कभी मुस्लिम समुदाय से शादी की परंपरा नहीं रही। उनका कहना है कि अगर मोनालिसा ने मध्यप्रदेश में फरमान से शादी की होती तो वह शायद जिंदा नहीं बचते।



महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की, पिता से बताया खतरा



मोनालिसा ने समाज की उम्मीदों को तोड़ा

समाज की एक महिला सिमरन ने शादी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि पारदी समाज में कोई लड़की मुसलमान या अन्य समाज के अमीर व्यक्ति से शादी नहीं करती। उनका कहना था कि पारदी समाज की लड़कियां बहुत अनुशासित होती हैं। परिवार के निर्णयों के अनुसार ही शादी करती हैं। यदि कोई अन्य समाज का व्यक्ति उन्हें शादी के लिए मनाता है तो भी वे समाज और परिवार से अलग नहीं जातीं।



सिमरन का कहना है कि मोनालिसा को इस शादी के बाद बहुत बड़ा संदेश मिल रहा था। समाज की युवतियों ने मोनालिसा को रोल मॉडल माना था। लेकिन उसकी शादी ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। पारदी समाज के सदस्य यह महसूस कर रहे हैं कि मोनालिसा ने पूरी तरह से समाज की उम्मीदों को तोड़ा है।



गैस बुकिंग नियमों में बार-बार बदलाव: पहले 21, फिर 25 दिन, अब क्या है नया...



फरमान ने अपनी पहचान छुपाई

मोनालिसा के चाचा विजय सिंह भोसले ने आरोप लगाया कि फरमान ने कभी यह नहीं बताया कि वह मुस्लिम है। उन्होंने कहा कि जब फरमान उज्जैन आया तो उसने रुद्राक्ष पहनकर और टीका लगाकर महाकाल के दर्शन किए थे। जिससे मोनालिसा और उसके परिवार को उसकी असली पहचान का पता नहीं चला। फरमान ने मोनालिसा और उसके परिवार को प्रभावित करने के लिए कई तरीके अपनाए।



विजय सिंह भोसले ने यह भी बताया कि फरमान ने मोनालिसा और उसके परिवार को केरल में ले जाकर एक शानदार जीवन का वादा किया और उन्हें चकाचौंध करने वाले स्थानों पर घुमाया। इस तरह वह मोनालिसा और उसके परिवार को प्रभावित करने में सफल रहा और उसे शादी के लिए मना लिया।



क्या मोनालिसा के पिता को मिला धोखा?

मोनालिसा के पिता जय भोसले ने फरमान से दो टिकट बुक करवाईं। वह मोनालिसा को एयरपोर्ट तक ले जाना चाहते थे। लेकिन फरमान उन्हें एयरपोर्ट के बजाय पुलिस थाने ले गया। पुलिस ने मोनालिसा के पिता को बताया कि वह 18 साल की हो चुकी हैं। अब वह अपना निर्णय खुद ले सकती है। इस घटना के बाद मोनालिसा के पिता टूट चुके थे।



भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंचने पर सख्त हुई अदालत, 200 करोड़ गबन वाली याचिका खारिज



महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, पीसी कर घरवालों पर लगाए ये आरोप



लव जिहाद का आरोप

मोनालिसा और फरमान ने लव जिहाद के आरोपों से इनकार किया है। इन दोनों ने कहा कि उनकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के तहत हुई है। साथ ही कहा न तो उन्होंने अपना धर्म बदला है, न ही फरमान ने। उन्होंने कहा कि उनका प्यार सिर्फ 6 महीनों में पनपा है और इसने उन्हें अपनी शादी का निर्णय लेने का अधिकार दिया है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • लव जिहाद
  • महाकाल
  • फरमान
  • वायरल गर्ल मोनालिसा