MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
एमपी में 10 साल बाद 15 हजार कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा।
There is welcome news regarding promotions for government employees in Madhya Pradesh. Approximately 15,000 Class IV (fourth-grade) employees in the state have received the benefit of a promotion.
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रमोशन से जुड़ी राहत की खबर है। प्रदेश के करीब 15 हजार चतुर्थ श्रेणी (4th क्लास) कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिला है। अब ये कर्मचारी सर्वेंट के पद से आगे बढ़कर लिपिक यानी बाबू कहलाएंगे। खबरों के मुताबिक, लंबे समय से इन कर्मचारियों की प्रमोशन का रास्ता अटका हुआ था।

इस फैसले से उन कर्मचारियों को फायदा मिला है, जो लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। कई कर्मचारी ऐसे भी थे, जिनकी प्रमोशन जरूरी एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के अभाव में रुकी हुई थी। अब उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला है। इससे कर्मचारियों को न केवल पद में बदलाव मिलेगा, बल्कि सम्मान और पहचान भी मिलेगी।



15 हजार कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ

मध्य प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कई श्रेणियां हैं। इनमें रेगुलर , इमरजेंसी सर्विस, पार्ट-टाइम सर्विस और परमानेंट एम्प्लॉई शामिल हैं। रेगुलर क्लास फोर कर्मचारियों की संख्या करीब 35 से 38 हजार बताई जाती है। इनमें लगभग 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट के पद पर काम कर रहे थे।



इन कर्मचारियों के पास CPCT यानी कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी से जुड़ा सर्टिफिकेट नहीं था। इस वजह से इन्हें तृतीय श्रेणी के पदों पर प्रमोशन नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में जब यह मामला आया, तो उन्होंने शर्तों के साथ छूट देने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद करीब 15 हजार कर्मचारियों की प्रमोशन का रास्ता खुल गया। कर्मचारी अब सर्वेंट के पद से आगे बढ़कर लिपिक के रूप में काम कर सकेंगे।



प्रमोशन शुरू हुई तो सामने आई CPCT की अनिवार्यता

प्रदेश में मई 2016 से प्रमोशन पर रोक लगी थी। साल 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों को प्रमोशन देने की घोषणा की थी। इसके बाद तत्कालीन मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अधिकारियों को 10 हफ्ते के अंदर प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य दिया था। इसके बाद कई विभागों में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई। अलग-अलग कैडर के कर्मचारियों को प्रमोशन मिलने लगा। लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रमोशन टाइपिंग और कंप्यूटर ज्ञान की शर्त पर अटक गई।



दरअसल, चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में प्रमोशन पाने वाले कर्मचारियों को अक्सर कार्यालयों में लिपिक का काम करना होता है। पहले ये काम टाइपराइटर से किए जाते थे। अब ज्यादातर काम कंप्यूटर पर होते हैं। इसलिए प्रमोशन के लिए टाइपिंग और कंप्यूटर की जानकारी जरूरी मानी गई।



हालांकि, जब इन कर्मचारियों की भर्ती हुई थी, तब ऐसी योग्यता अनिवार्य नहीं थी। बाद में यही शर्त उनकी प्रमोशन में बाधा बन गई। कई कर्मचारी इस योग्यता को पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में दूसरे कैडर के कर्मचारियों को प्रमोशन मिल रही थी, लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पीछे रह गए। अब सरकार की छूट से इस समस्या का समाधान निकाला गया है।



वल्लभ भवन के 63 कर्मचारियों के आदेश बाकी

प्रमोशन की प्रक्रिया में वल्लभ भवन के 63 कर्मचारी अभी बाकी बताए गए हैं। इनके प्रमोशन आदेश अगले सप्ताह जारी होने की बात कही गई है। इसके बाद इन कर्मचारियों को भी प्रमोशन का लाभ मिल सकेगा।



डेजिग्नेशन बदलने की मांग भी उठी

प्रमोशन मिलने से कर्मचारियों को पद और पहचान में बदलाव का अवसर मिला है। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि समय बदल चुका है। आज हर व्यक्ति सम्मान चाहता है। उन्होंने बताया कि पहले कई कर्मचारी अपने डेजिग्नेशन को लेकर असहज महसूस करते थे।



खासकर बेटे-बेटियों की शादी के लिए रिश्ते तलाशते समय कुछ लोग अपनी नौकरी की पहचान बताने में हिचकते थे। कई बार रिश्तेदारियां तय करने में भी डेजिग्नेशन को लेकर संकोच होता था। अब प्रमोशन मिलने के बाद ऐसे कर्मचारियों को राहत मिली है। वे बाबू के पद पर पहुंचकर गर्व महसूस कर रहे हैं। हालांकि, संघ की मांग है कि सर्वेंट पद का नाम बदलकर कार्यालय सहायक किया जाए।



संघ अध्यक्ष के मुताबिक, डेजिग्नेशन बदलने की मांग पहले भी उठाई गई है। इस दिशा में आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। उनका कहना है कि नए भर्ती होने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानजनक डेजिग्नेशन मिलना चाहिए। इस फैसले से करीब 15 हजार कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिला है। साथ ही, कर्मचारियों के सम्मान और डेजिग्नेशन से जुड़ी बहस भी फिर सामने आई है।



FAQs



  1. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किस पद पर प्रमोशन मिला है?
    इन कर्मचारियों को भृत्य (सर्वेंट) पद से आगे बढ़कर लिपिक यानी बाबू के पद पर पदोन्नति मिली है।
  2. कर्मचारियों की पदोन्नति किस वजह से अटकी हुई थी?
    पदोन्नति टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता से जुड़े CPCT प्रमाणपत्र की शर्त के कारण रुकी हुई थी।
  3. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की पदनाम बदलने की मांग क्या है?
    संघ की मांग है कि भृत्य पद का नाम बदलकर कार्यालय सहायक किया जाए, ताकि कर्मचारियों को सम्मानजनक पहचान मिल सके।
Tags:
  • MP Employees Promotion
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी पदोन्नति
  • MP चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदोन्नति
  • सीपीसीटी छूट
  • सामान्य प्रशासन विभाग आदेश
  • मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025
  • CPCT exemption MP
  • MP Class 4 employees promotion