कांग्रेस ने की विस उपाध्यक्ष पद की मांग, कटारे ने स्पीकर को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश विधानसभा में 2020 से उपाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा हुआ है। यह पद आमतौर पर विपक्ष को सौंपा जाता रहा है, लेकिन 2020 में हुए दलबदल के बाद से इस पद का भरना लंबित है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष से उपाध्यक्ष पद को जल्द भरने की मांग की है।
कांग्रेस ने पत्र लिखकर उपाध्यक्ष पद विपक्ष को देने की उठाई मांग
अनुच्छेद 178 का हवाला देते हुए की गई मांग
कटारे ने अपने पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 178 का हवाला दिया, जिसमें प्रदेश विधानसभाओं में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद की व्यवस्था का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार विधान सभा के द्वितीय सत्र तक उपाध्यक्ष पद का चयन होना चाहिए था, लेकिन अब तक यह पद खाली पड़ा है।
दतिया विधायक राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार विपक्ष को ही मिले उपाध्यक्ष पद
कटारे ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में विधायी कार्यों को लोकतांत्रिक और स्वच्छ तरीके से संचालित करने के लिए उपाध्यक्ष का पद हमेशा विपक्ष को दिया जाता रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि लोकसभा में भी 18 में से 10 बार विपक्षी दल को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया।
VD शर्मा संभालेंगे कमान या किसी नए चेहरे को मिलेगी जिम्मेदारी? जानें
2018 से अब तक कांग्रेस को नहीं मिला उपाध्यक्ष का पद
मध्यप्रदेश में 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद, कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर विपक्ष को उपाध्यक्ष का पद नहीं दिया गया था। कांग्रेस विधायक हिना कांवरे को यह पद सौंपा गया था। 2020 में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हो गए, तो शिवराज सरकार ने कांग्रेस को उपाध्यक्ष का पद नहीं दिया। तभी से यह पद रिक्त है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक