सावधान! भोपाल में घूम रहा है सियारों का झुंड, दहशत में लोग, अलर्ट पर वन विभाग

Vikram Jain | Sept 12, 2024, 20:12 IST
MP Bhopal Bairagarh Borwan Park Herd of jackals
संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में झील किनारे बोरवन पार्क में सियारों का झुंड देखा गया है। सियारों की संख्या 15 तक बताई जा रही है। सियारों की चहलकदमी के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है।

BHOPAL. राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर (Sant Hirdaram Nagar) में सियारों (Jackal) के झुंड ने दस्तक लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। दशहत के चलते कई लोगों ने मार्निंग और इवनिंग वॉक पर जाना बंद कर दिया है। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के झील किनारे बोरवन पार्क में सियारों का झुंड देखा गया है। सियारों की संख्या 15 तक बताई जा रही है। सियारों की चहलकदमी के बाद वन विभाग (forest department) अलर्ट हो गया है।



बोरवन पार्क में सियारों की चहलकदमी

दरअसल, संत हिरदाराम नगर में 175 एकड़ क्षेत्र में फैले बोरवन पार्क (Borvan Park) में सुबह के समय सियारों को चहलकदमी करते देखा गया। पार्क में बड़ी संख्या में सियारों को देखकर मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोग दहशत में आ गए। इस दौरान किसी ने झुंड का वीडियो बना लिया। सियारों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



दो दिन से दिखाई दे रहा सियारों का झुंड

बता दें कि बैरागढ़ के प्रमुख पार्कों में एक बोरवान पार्क में बड़ी संख्या में लोग सुबह और शाम को सैर के लिए जाते हैं। अब सियारों का झुंड देखे जाने के बाद लोग बेहद डरे हुए हैं। दशहत के चलते लोगों ने पार्क में मार्निंग और इवनिंग वॉक करना बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि सियारों का झुंड दो दिन से पार्क में दिखाई दे रहा है।



लोगों को सतर्क रहने की सलाह

इधर, पार्क में सियारों का झुंड दिखाई देने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन विभाग ने मुनादी कराते हुए लोगों से कहा है अंधेरे में अकेले पार्क में नहीं जाएं। कहा गया है कि लोग चार से पांच या ग्रुप में ही पार्क में घूमें। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क करने के लिए क्रैक टीम तैनात की है।



ये खबर भी पढ़ें... एक ही परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड, बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदा पिता, पत्नी ने लगाई फांसी



वन विभाग पार्क में लगाएगा पिंजरा

डीएफओ आलोक पाठक (DFO Alok Pathak) के मुताबिक बोरवान पार्क में पहुंचे सियारों की संख्या 15 के करीब है। बड़ा तालाब में पानी बढ़ने के कारण सियार पार्क में पहुंचे हैं। उन्हें खदेड़ा गया लेकिन पानी होने के कारण वे नहीं गए। शुक्रवार को वन विभाग की टीम पार्क में पिंजरा लगाएगी। साथ ही निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे।



डीएफओ ने कहा है कि पार्क में सियारों को खाने-पीने की चीजें मिल रही है। इसलिए बाहर नहीं जा रहे हैं। लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। लोग पार्क के सुनसान हिस्से में नहीं जाए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • DFO Alok Pathak
  • सियार का हमला
  • बोरवान पार्क में सियारों का झुंड
  • भोपाल बैरागढ़ में दिखे सियार
  • jackals Roaming Video in Bhopal
  • Bhopal Bairagarh Borwan Park
  • Bairagarh Borwan Park jackal
  • संत हिरदाराम नगर में सियार की दहशत
  • भोपाल में सियारों की चहलकदमी
  • भोपाल बड़ा तालाब बोरवन पार्क
  • भोपाल में सियार का वीडियो वायरल