MP : भोपाल में बनेगा राजा भोज रिसर्च सेंटर या म्यूजियम , CM मोहन यादव ने की पर्यटन बोर्ड के अफसरों के साथ बैठक

Vikram Jain | Jul 15, 2024, 16:51 IST
MP bhopal CM Mohan Yadav meeting with tourism board officers
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पर्यटन बोर्ड के संचालक मंडल और साधारण सभा की वार्षिक बैठक में अफसरों से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने पर्यटन, मेले, नृत्य और फिल्म शूटिंग को लेकर भी चर्चा की।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास कर रही हैं। अब राजधानी भोपाल में राजा भोज रिसर्च सेंटर या म्यूजियम सेंटर बन सकता है। यह राजा भोज की विधाओं और साहित्य पर आधारित होगा। सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में पर्यटन बोर्ड के संचालक मंडल और साधारण सभा की वार्षिक बैठक हुई। इस बैठक में सीएम मोहन ने पर्यटन बोर्ड के अफसरों से चर्चा करते प्लान बनाने को कहा है। साथ ही सीएम ने नृत्य-फिल्म शूटिंग को लेकर भी चर्चा की।



मेले, नृत्य और कलाकारों को लेकर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के पारंपरिक और भव्य मेलों, यात्राओं जैसे भगोरिया उत्सव, महाकाल की सवारी का प्रभावी ढंग से प्रचार करें। आधुनिक प्रचार-प्रसार के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाने वाले स्थानीय कलाकारों और पारंपरिक नृत्य के दलों को जोड़े। उन्हें प्रोत्साहित करें। इससे स्थानीय कला और पारंपरिक नृत्यों का भी प्रचार-प्रसार होगा।



ये खबर भी पढ़ें... जीतू पटवारी पर सेटलमेंट की राजनीति करने का आरोप , व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चौरड़िया ने कहा- अक्षय बम के साथ भी है उनकी मिलीभगत



फिल्म की शूटिंग के लिए बनी योजना का हो प्रचार

बैठक के दौरान सीएम मोहन ने भोपाल समेत प्रदेश में फिल्म की शूटिंग के लिए बनी योजना के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्मांकन के लिए आने वाले प्रोडक्शन हाउस और कलाकारों से समन्वय कर अच्छी योजना और उपलब्धियां का भी प्रचार करने पर कार्य करें। युवाओं को आकर्षित करने वाली साहसिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दें।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन ने ली बैठक
  • भोपाल में बनेगा राजा भोज रिसर्च सेंटर
  • पर्यटन बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक