फेस्टिवल सीजन में MP से गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल
Vikram Jain | Nov 02, 2024, 20:30 IST
MP Bhopal festival season special train time table
फेस्टिवल सीजन में भारतीय रेलवे ने देशभर में 7 हजार 296 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसमें कई ट्रेन मध्य प्रदेश के भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना से होकर चलाई जा रही है।
BHOPAL. भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई है। इन ट्रेनों में सभी श्रेणी में रिजर्वेशन शुरू हो गया है। रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई है। इसमें कई ट्रेन मध्य प्रदेश के भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना से होकर चलाई जा रही है। चलिए जानते हैं ट्रेनों का टाइम टेबल...
जानें ट्रेनों का टाइम टेबल और रूट
एसएमवीटी बेंगलुरु-बरौनी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल
- गाड़ी संख्या 06237 एसएमवीटी बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन सोमवार 4 नवंबर को रात 21:15 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन बुधवार रात 20:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह गाड़ी केवल एक ट्रिप चलेगी।
- गाड़ी संख्या 06238 बरौनी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन शनिवार 9 नवंबर को सुबह 10 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सोमवार दोपहर 13:30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी। यह गाड़ी केवल एक ट्रिप चलेगी।
- स्टॉपेज : येलहंका जंक्शन, धर्मावरम जंक्शन, अनंतपुर, डोन जंक्शन, कर्नूल सिटी, महबूबनगर, काचीगुडा, काजीपेट जंक्शन, रामगुंडम, बल्हारशाह, सेवाग्राम जंक्शन, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, पंडित दीनदयाल जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, दानापुर, पाटलीपुत्र जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन और बछवाड़ा जंक्शन।
छपरा-यशवंतपुर-छपरा स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 05185 वीकली स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर और 9 नवंबर को प्रत्येक शनिवार सुबह 05:30 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 10:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी 2 ट्रिप चलेगी। - गाड़ी संख्या 05186 वीकली स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर और 11 नवंबर को प्रत्येक सोमवार रात्रि 22.40 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन बुधवार रात 23:55 बजे छपरा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 2 ट्रिप चलेगी।
- स्टॉपेज: मशरख जंक्शन, दिघवा दुबौली, थावे जंक्शन, पडरौना, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर जंक्शन, पंगोंडा जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग जंक्शन, कानपुर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, नागपुर जंक्शन, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, काजीपेट जंक्शन, काचीगुड़ा, महबूबनगर, कर्नूल सिटी, अनंतपुर और धर्मावरम जंक्शन।
काचीगुड़ा-हजरत निजामुद्दीन-काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 07617 काचीगुड़ा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर, 11 नवंबर एवं 18 नवंबर 2024 को प्रत्येक सोमवार रात 23:15 बजे काचीगुड़ा से प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन बुधवार तड़के 04:40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 3 ट्रिप चलेगी।
- गाड़ी संख्या 07618 हजरत निजामुद्दीन-काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर, 13 नवंबर एवं 20 नवंबर को प्रत्येक बुधवार सुबह 08:20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और गुरुवार सुबह 11:45 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 3 ट्रिप चलेगी।
- स्टॉपेज : जनगांव, काजीपेट जंक्शन, रामगुंडम, मंचिर्याल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चन्द्रपुर, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन और आगरा कैंट।
रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया कि यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक