सागर, पांढुर्णा व मऊगंज में BJP जिलाध्यक्षों पर आरोप, शिकायतों की बाढ़

Raj Singh | Jan 02, 2025, 08:38 IST
BJP IN MP
मध्य प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर घमासान तेज हो गया है। खासकर उन जिलों में, जहां मौजूदा समय में जिलाध्यक्ष की रिपिट होने की संभावना जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर घमासान तेज हो गया है। खासकर उन जिलों में, जहां मौजूदा समय में जिलाध्यक्ष की रिपिट होने की संभावना जताई जा रही है, वहां स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी बढ़ गई है। यह संघर्ष प्रदेश नेतृत्व के पास जिलाध्यक्षों की शिकायतों के साथ पहुंचने के रूप में सामने आ रहा है। इन शिकायतों में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिलाध्यक्षों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।



सागर: पूर्व विधायक महेश राय की शिकायत

बीना के पूर्व विधायक महेश राय और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सागर के भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया की शिकायत की है। राय ने अपने पत्र में लिखा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान सिरोठिया ने बीना विधानसभा में भाजपा के खिलाफ काम किया था। राय ने मांग की है कि सिरोठिया को फिर से जिलाध्यक्ष न बनाया जाए।



पांढुर्णा: वैशाली महाले के खिलाफ शिकायत

पांढुर्णा जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष वैशाली महाले के खिलाफ पांच दिन पहले शिकायत भेजी गई थी। खेमराज तीतरे के नेतृत्व में पांढुर्णा के बीजेपी नेताओं का एक दल भोपाल पहुंचा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वैशाली महाले इस पद के योग्य नहीं हैं और उनका पुनर्नियुक्ति होना संगठन के लिए सही नहीं होगा।



मऊगंज: डॉ. राजेन्द्र मिश्रा पर आरोप

मऊगंज जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा के खिलाफ दो मंडल अध्यक्षों ने शिकायत की है। आरोप है कि डॉ. मिश्रा ने बीजेपी के खिलाफ काम करने वालों को बूथ अध्यक्ष बनाया और फर्जी वीडियो बनाकर पार्टी नेतृत्व को धोखा देने का प्रयास किया।



प्रदेश भाजपा कार्यालय में पैनल पर चर्चा

60 जिलों के लिफाफे आज खुलेंगे, दर्जनभर जिलाध्यक्षों को फिर मिलेगा मौका



दिग्गज नेताओं द्वारा जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी

वहीं पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह का नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए आगे किया है। वहीं, शैलेन्द्र जैन के द्वारा श्याम तिवारी भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पूर्व विधायक हरवंश राठौर भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए नेताओं को साधने में जुटे हुए हैं।



VD शर्मा संभालेंगे कमान या किसी नए चेहरे को मिलेगी जिम्मेदारी? जानें



अनिल तिवारी की भी जिलाध्यक्ष बनने की तैयारी

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक अनिल तिवारी भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए प्रयासरत हैं। तिवारी को गोपाल भार्गव का करीबी माना जाता है, और इसी संबंध में उन्होंने बुधवार को गोपाल भार्गव से प्रदेश कार्यालय में बंद कमरे में आधे घंटे तक चर्चा की।



ये फिर से हो सकते हैं जिला अध्यक्ष

  • रतलाम- प्रदीप उपाध्याय
  • सागर- गौरव सिरोठिया
  • मऊगंज- राजेन्द्र मिश्रा
  • पांढुर्णा - वैशाली महाले
  • मैहर - कमलेश सुहाने
  • बड़वानी - कमल नयन इंगले
  • बुरहानपुर - मनोज माने
  • इंदौर ग्रामीण - चिंटू वर्मा
  • हरदा- राजेश वर्मा
  • छिंदवाड़ा- शेषराव यादव (कार्यवाहक)
  • बालाघाट- रामकिशोर कावरे
  • पन्ना - बृजेन्द्र मिश्रा (डब्बू)
  • छतरपुर - चंद्रभान सिंह गौतम

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • गोपाल भार्गव
  • पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • मध्य प्रदेश बीजेपी
  • भोपाल बीजेपी कार्यालय
  • अजय जामवाल
  • संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • बीजेपी संगठन चुनाव
  • संगठन चुनाव
  • सागर जिला