55 जिलों के लिफाफे आज खुलेंगे, दर्जनभर जिलाध्यक्षों को फिर मिलेगा मौका
Raj Singh | Jan 01, 2025, 09:11 IST
bjp
आज से नया साल 2025 शुरू हो रहा है, और बीजेपी के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया भी गति पकड़ चुकी है। 55 जिलों में जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर रायशुमारी का कार्य अब पूरा हो चुका है।
आज से नया साल 2025 शुरू हो रहा है, और बीजेपी के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया भी गति पकड़ चुकी है। 55 जिलों में जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर रायशुमारी का काम अब पूरा हो चुका है। अब, जिलाध्यक्ष के चयन के लिए पैनल तैयार किया जाएगा, जिसमें सबसे अधिक वोट पाने वाले नेताओं के नाम सबसे ऊपर होंगे।
भोपाल में प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आज एक बैठक आयोजित होगी। इसमें प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के अलावा अन्य चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी होगी। इस बैठक में जिलाध्यक्षों के पैनल पर चर्चा की जाएगी।
VD शर्मा संभालेंगे कमान या किसी नए चेहरे को मिलेगी जिम्मेदारी? जानें
बीजेपी के चुनाव प्रक्रिया में इस बार विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष के चयन में किसी भी नेता का अपराधीकरण या पार्टी के खिलाफ कार्य करने का इतिहास न हो। इस बार, जिन दावेदारों के नाम पैनल में होंगे, उनके उम्र संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।
ननकीराम कंवर बोले, मुझे हराने पार्टी नेताओं ने विरोधियों को दिए पैसे
लगभग एक दर्जन जिलाध्यक्षों को दुबारा मौका मिलने की संभावना है। हालांकि, बीजेपी के पदाधिकारियों ने साफ किया है कि इन नेताओं की नियुक्ति एक नए कार्यकाल के रूप में मानी जाएगी और यह तीन साल के लिए होगी।
पैनल तैयार करने की प्रक्रिया
आज निर्वाचन अधिकारी पैनल तैयार करने के लिए नामों के लिफाफे खोलेंगे। इस पैनल को मेरिट के आधार पर तैयार किया जाएगा। जिले के नेताओं से रायशुमारी के बाद, नामों को एक सूची में शामिल किया जाएगा, जिसमें प्रमुख नाम सबसे पहले होंगे।
भोपाल में चुनाव अधिकारियों की बैठक
VD शर्मा संभालेंगे कमान या किसी नए चेहरे को मिलेगी जिम्मेदारी? जानें
जिलाध्यक्ष चुनाव में यह पहलू भी ध्यान में रखा जाएगा
ननकीराम कंवर बोले, मुझे हराने पार्टी नेताओं ने विरोधियों को दिए पैसे
कुछ जिलाध्यक्षों को फिर से मिल सकता है मौका
ये फिर से हो सकते हैं जिला अध्यक्ष
- रतलाम- प्रदीप उपाध्याय
- मऊगंज- राजेन्द्र मिश्रा
- पांढुर्णा - वैशाली महाले
- मैहर - कमलेश सुहाने
- बड़वानी - कमल नयन इंगले
- बुरहानपुर - मनोज माने
- इंदौर ग्रामीण - चिंटू वर्मा
- हरदा- राजेश वर्मा
- छिंदवाड़ा- शेषराव यादव (कार्यवाहक)
- बालाघाट- रामकिशोर कावरे
- पन्ना - बृजेन्द्र मिश्रा (डब्बू)
- छतरपुर - चंद्रभान सिंह गौतम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman