MP BJP में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी: अगला संगठन महामंत्री कौन?

Ramanand Tiwari | Jan 31, 2026, 22:32 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की विदाई के बाद नए संगठन महामंत्री की तलाश तेज। जानें कौन हैं रेस में आगे और संघ का क्या है बड़ा प्लान।

NEWS IN SHORT

  • हितानंद शर्मा की विदाई: हितानंद शर्मा अब सह बौद्धिक प्रमुख बन गए हैं, जिससे पद खाली हुआ है।
  • अजय जामवाल को कमान: नए नाम के ऐलान तक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • मार्च में बड़ा फैसला: संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में नया नाम तय होगा।
  • चार बड़े चेहरे रेस में: अनिल अग्रवाल, विमल गुप्ता, राजमोहन और मिथिलेश माहेश्वरी के नामों की चर्चा।
  • रणनीतिक बदलाव की तैयारी: आगामी चुनावों को देखते हुए संघ किसी दमदार और अनुभवी को मौका देगा।

NEWS IN DETAIL

BHOPAL. मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की जमीन तैयार हो चुकी है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को सह बौद्धिक प्रमुख बनाए जाने के बाद अब सबकी नजरें नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति पर टिकी हैं। जब तक मध्यप्रदेश को नया संगठन महामंत्री नहीं मिल जाता तब तक ये ज़िम्मेदारी अजय जामवाल संभालेंगे। फिलहाल जामवाल के पास छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संग़ठन महामंत्री का दायित्व है। सूत्रों के मुताबिक़ मार्च में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।



यह खबरें भी पढ़ें..



हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी, मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया, इंदौर में हुआ फैसला



बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की बंद कमरे में बैठक, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली में नेताओं से मिले



मार्च की बैठक क्यों है बेहद अहम?

सूत्रों के अनुसार मार्च में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक प्रस्तावित है। इसी बैठक में एमपी बीजेपी संगठन महामंत्री पर फैसला हो सकता है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब आरएसएस का शताब्दी वर्ष भी पूर्ण हो रहा है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि संघ इस बैठक में कई बड़े संगठनात्मक फैसले ले सकता है।



क्यों सोच-समझकर होगा फैसला?

संघ और भाजपा संगठन इस पद को लेकर बेहद सतर्क हैं, क्योंकि: तीन–चार राज्यों में संगठन के अहम पद पहले से खाली हैं।दो साल बाद प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी हैं। इसलिए संगठन को ऐसा चेहरा चाहिए जो चुनावी दबाव भी संभाल सके।इसी वजह से जल्दबाजी करने के बजाय गहन मंथन किया जा रहा है।



क्यों अहम है प्रदेश संगठन महामंत्री का पद?

प्रदेश संगठन महामंत्री को भाजपा संगठन की रीढ़ माना जाता है। संगठन की रणनीति और दिशा तय करता है।चुनावी मैनेजमेंट की कमान संभालता है कैडर और नेतृत्व के बीच संतुलन बनाता है। प्रदेश और केंद्रीय संगठन के बीच सेतु की भूमिका निभाता है।



किन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा?

फिलहाल संगठन और संघ के गलियारों में चार नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं:



अनिल अग्रवाल – प्रबंधक, भारत भारती (बैतूल)


विमल गुप्ता – प्रांत प्रचारक, मध्य प्रांत


राजमोहन – प्रांत प्रचारक, मालवा


मिथिलेश माहेश्वरी – संगठन मंत्री, विद्या भारती



इन्हीं नामों पर भोपाल से दिल्ली तक मंथन चल रहा है।



फैसला किसके हाथ में रहेगा?

प्रदेश संगठन महामंत्री को लेकर अंतिम निर्णय केंद्रीय संगठनऔर संघ नेतृत्व ही करेगा। प्रदेश स्तर से सुझाव जरूर जाएंगे, लेकिन अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगेगी।



यह खबरें भी पढ़ें..



एमपी में तंत्र-मंत्र का मामला, इत्र की शीशी दिखाकर छात्राओं को डराता था मनचला



जिस विमान से हादसे का शिकार हुए अजित पवार, उसमें सफर कर चुके सीएम मोहन समेत एमपी के कई मंत्री



क्या आ सकता है चौंकाने वाला फैसला?

भाजपा और संघ के फैसलों की एक खास पहचान रही है।


सरप्राइज एलिमेंट। इसलिए यह भी संभव है कि चर्चित नामों के बजाय किसी नए और अप्रत्याशित चेहरे पर भरोसा किया जाए।









Tags:
  • भोपाल
  • एमपी बीजेपी
  • भाजपा
  • संगठन
  • हितानंद शर्मा