BJP की नई टीम की राह में बड़ी चुनौती, वरीष्ठों का असर बड़ा अड़ंगा

Ramanand Tiwari | Published:
Photograph: (THESOOTR)
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. मध्यप्रदेश भाजपा में नई टीम को आगे बढ़ाने की रणनीति जमीनी समीकरणों में उलझती दिख रही है। वरिष्ठ नेताओं का क्षेत्रीय प्रभाव संगठन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

ऐसे समझें पूरा मामला...

  • BJP कीनई टीम को आगे लाने में जमीनी पेंच।
  • वरिष्ठ नेताओं का असर अब भी कायम।
  • कई सीटों पर मजबूत विकल्प की कमी।
  • बाहरी चेहरों से पुराने समीकरण बदले।
  • ओरछा के बाद रणनीति पर नया मंथन।

मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन जिस बदलाव की तैयारी कर रहा है, उसकी सबसे बड़ी परीक्षा कागज पर नहीं बल्कि जमीन पर होती दिख रही है। नई टीम को आगे लाने की कोशिश के बीच पार्टी के सामने वरिष्ठ नेताओं की मजबूत पकड़ सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरी है।



जमीनी फीडबैक में संकेत मिले हैं कि कुछ बड़े नेताओं की भूमिका अचानक सीमित करने का असर सिर्फ उनकी विधानसभा सीट तक नहीं रहेगा। आसपास के इलाकों में भी इसका राजनीतिक प्रभाव पड़ सकता है।



यही कारण है कि संगठन के लिए बदलाव अब केवल चेहरे बदलने का फैसला नहीं रह गया है। सवाल यह भी है कि जिन चेहरों की जगह खाली होगी, उसे तत्काल कौन भर पाएगा?



एक सीट से आगे तक है असर

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने वर्षों में अपने क्षेत्र में मजबूत कार्यकर्ता नेटवर्क तैयार किया है। उनकी पकड़ सिर्फ चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास की सीटों के समीकरणों पर भी असर डालती है।



ऐसे में किसी बड़े चेहरे को कमजोर करने से पहले संगठन को यह देखना होगा कि उसका विकल्प कितना मजबूत है और स्थानीय कार्यकर्ता उसके साथ कितनी तेजी से खड़े हो सकते हैं।



असली अड़चन मजबूत विकल्प की कमी

यही इस पूरी कहानी का सबसे अहम पहलू है। भाजपा नई टीम को आगे बढ़ाना चाहती है, लेकिन कई क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव वाला विकल्प अभी उतना मजबूत नजर नहीं आता।



किसी वरिष्ठ नेता का राजनीतिक प्रभाव एक दिन में तैयार नहीं होता। इसलिए संगठन के सामने बदलाव के साथ-साथ नए चेहरों को जमीन पर स्थापित करने की चुनौती भी है।



बाहरी चेहरों से बढ़ी अंदरूनी खींचतान

दूसरे दलों से भाजपा में आए नेताओं को जिम्मेदारियां मिलने के बाद कई जगह पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं के समीकरण भी बदले हैं। संगठन के लिए चुनौती यह है कि नए चेहरों को जगह देने के साथ पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पूरी तरह नजरअंदाज न किया जाए। विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल जैसे क्षेत्रों में भी कुछ वरिष्ठ नेताओं को लेकर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ने की चर्चा है।



अब नजर ओरछा के बाद की चाल पर

ओरछा में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद इस रणनीति पर नए सिरे से मंथन अहम माना जा रहा है। फिलहाल संकेत यही हैं कि भाजपा बदलाव तो चाहती है, लेकिन ऐसा बदलाव नहीं जो चुनावी जमीन पर उलटा असर डाल दे। इसलिए अचानक चेहरों को किनारे करने के बजाय धीरे-धीरे नई टीम को मजबूत करने की रणनीति ज्यादा व्यावहारिक दिखाई दे रही है।



ये खबरें भी पढ़ें...



सीएम का जन विश्वास मिशन: शिकायतों से आगे अब जनता के बीच होगी सीधी पड़ताल?



MP BSC नर्सिंग काउंसिलिंग 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, 12,498 उम्मीदवार शामिल



एमपी के किसानों के लिए बड़ी खबर, 84 हजार टन मूंग खरीदेगी सरकार



सेना के सम्मान में सड़क पर उतरेंगे पूर्व सैनिक, मांगेंगे विजय शाह का इस्तीफा







Tags:
  • BJP
  • ओरछा
  • संगठन
  • वरिष्ठ नेता
  • मध्यप्रदेश भाजपा