MP Board Exam: बढ़ गई द्वितीय परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख, अब 26 अप्रैल तक भरें फॉर्म
MP Board Exam: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को राहत दी है। अब द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ गई है।
छात्र अब 26 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तारीख 22 अप्रैल तय की गई थी। इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राओं को बहुत फायदा होगा। आइए डिटेल से जानें....
रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ने से मिली बड़ी राहत
10वीं-12वीं एमपी बोर्ड केकई छात्र समय पर अपना आवेदन नहीं कर पाए थे। वे लगातार आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए बोर्ड सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य ने द्वितीय परीक्षा(एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा) के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि अब छात्रों के पास और चार दिन का अतिरिक्त समय है। वे बिना किसी हड़बड़ी के अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
किन छात्रों को मिलेगी परीक्षा में बैठने की अनुमति
ये परीक्षा विशेष रूप से कुछ चुनिंदा छात्रों के लिए है। इसमें वे छात्र बैठ सकते हैं जो एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा में फेल हो गए हैं। वो छात्र जो अपने नंबर में सुधार करना चाहते हैं वे भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
साथ ही मेन एग्जाम में शामिल न होने वाले छात्र। ऐसे सभी विद्यार्थी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। इससे उन्हें अपना साल बचाने में काफी मदद मिलेगी। ये नियम एमपी के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों पर लागू होगा।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
- 10th-12th MP Boardछात्रों को अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
- इसके लिए MP Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी फीस जमा करें।
- छात्र अपने नजदीकी कियोस्क सेंटर की मदद भी ले सकते हैं।
- मंडल ने सलाह दी है कि अंतिम समय का इंतजार न करें। सर्वर की समस्या से बचने के लिए जल्दी आवेदन करें।
7 मई से शुरू होंगी बोर्ड की द्वितीय परीक्षाएं
एमपी बोर्ड ने परीक्षाओं का पूरा टाइमटेबल भी जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 7 मई 2026 से शुरू होने वाली हैं। 10वीं की परीक्षाएं 7 मई से 19 मई तक चलेंगी।
वहीं 12वीं की परीक्षाएं 7 मई से 25 मई तक होंगी। सभी पेपर सुबह की एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। छात्र अपनी तैयारी अभी से और तेज कर दें।
ये खबरें भी पढ़ें...
पन्ना की प्रतिभा सोलंकी बनीं एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर, बेटियों का फिर से दबदबा
एमपी बोर्ड दूसरी परीक्षा 2026: क्या आप गणित में कमजोर हैं? बोर्ड ने दिया विषय बदलने का मौका
MP Board Result 2026: कम नंबर आए या हुए फेल? घबराएं नहीं, आ लौट चलें योजना देगी आपको दूसरा मौका
MP Board Results 2026: शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा छात्रों का रिजल्ट, जानें कैसे