CM मोहन यादव कैबिनेट बैठक समेत इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम

Rohit Sahu | May 13, 2025, 08:25 IST
mp news cm mohan yadav cabinet
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार सुबह 11 बजे से कैबिनेट बैठक होगी। मंत्रालय में बुलाई गई इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक और विकास संबंधी कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। बैठक से पहले सुबह 10.45 बजे एडीजी और जनसंपर्क की ब्रीफिंग होगी।



कैबिनेट में जंगली हाथियों को लेकर नीति पर चर्चा

अल्पसंख्यक और विमुक्त समुदाय कल्याण पर सीधी नजर

सीएम मोहन यादव दोपहर 3.00 से 4.00 बजे तक सीएम हाउस में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के कल्याण संबंधी समीक्षा बैठक लेंगे। वहीं शाम को जबलपुर में जनकल्याण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव की आतंकियों को दो टूक, यह युग आतंक का नहीं, विकास का है...



जबलपुर में ये कार्यक्रम

4.50 से 5.15 बजे तक: आईटी पार्क में सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन करेंगे।



5.45 से 6.00 बजे तक: अपोलो हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।



6.30 से 6.35 बजे तक: ग्लोबल इंजीनियर कॉलेज कैंपस के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

🕒 समय📍 स्थान📋 कार्यक्रम विवरण
11.00 AMमंत्रालय, भोपालकैबिनेट बैठक
12.30 - 1.30 PMभोपालसमीक्षा बैठक
3.00 - 4.00 PMसीएम हाउसपिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण समीक्षा
4.50 - 5.15 PMआईटी पार्क, जबलपुरसांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन
5.45 - 6.00 PMअपोलो हॉस्पिटल, जबलपुरअस्पताल का लोकार्पण
6.30 - 6.35 PMग्लोबल इंजीनियर कॉलेज, पाटनस्थानीय कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का अल्टीमेटम, क्राइम कंट्रोल में ढिलाई करने वाले पुलिस अफसर होंगे बाहर



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें<br>



अपोलो अस्पताल | आईटी पार्क जबलपुर | CM Mohan Yadav visit Jabalpur | CM Mohan Yadav



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • अपोलो अस्पताल
  • आईटी पार्क जबलपुर
  • CM Mohan Yadav visit Jabalpur
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम