श्रीकृष्ण पाथेय न्यास बनेगा,स्वास्थ्य विभाग में 209 पदों पर होगी भर्ती

Sandeep Kumar | Nov 20, 2024, 20:59 IST
MP Cabinet meeting
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।आइए जानते हैं कैबिनेट ने किन-किन प्रस्तावों को मंजूरी दी है...

राजधानी भोपाल में सीएम डॉक्टर मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में Cabinet की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में डॉ. मोहन यादव की सरकार ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है। कैबिनेट ने प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 209 पदों पर नियुक्ति के मार्ग को प्रशस्त करने को मंजूरी दी है। साथ ही श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन को मंजूरी दी गई है। यानी प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को चयनित कर उन्हे विकसित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी दी है।



कैबिनेट बैठक में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,ट्वीट कर दी जानकारी



बहुत ही सार्थक बैठक हुई:राजेन्द्र शुक्ला

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की स्थापना : राजेंद्र शुक्ला

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि श्रीकृष्ण पाथ न्यास की स्थापना की गई है। जहां-जहां पर श्री कृष्ण के पैर पड़े हैं वहां पर आने जाने के लिए न्यास का गठन किया गया है। 28 सदस्य रखे गए हैं, 13 सरकार के सदस्य होंगे, 3 वर्ष के लिए उन्हें नामांकित किया जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री भी न्यास में सदस्य बनाए जाएंगे। जिस तरह से राम वन पथ गमन बना रहे हैं। संस्कृति धरोहर और मान्यता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।



209 नर्सों की भर्ती का प्रस्ताव

स्वास्थ्य विभाग में 209 नर्सों की भर्ती का प्रस्ताव आया है। व्यापमं से भर्ती की प्रक्रिया हो चुकी है लेकिन पोस्टिंग नहीं हो पाई है। कैबिनेट ने भर्ती प्रक्रिया में रियायत ने दिया है।



एमपी आरडीसी सड़क बनेगी

उज्जैन में इंगेरिया उन्हेल तो लैंड की पेज होल्डर 127 करोड़ की लागत से एमपी आरडीसी सड़क बनाएगी जिसकी अनुमति कैबिनेट ने दी है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी कैबिनेट के फैसले
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • श्रीकृष्ण पाथेय न्यास बनेगा