सीएम मोहन यादव आज बैक टू बैक करेंगे बैठकें, राम पथ गमन और नर्मदा लोक पर होगी चर्चा
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 2 जुलाई को मंत्रालय में कई अहम बैठकें करेंगे। मंत्रालय में नर्मदा परियोजना पर बड़ी बैठक भी होगी। साथ ही अल्पवर्षा की स्थिति में तैयारियों पर भी चर्चा तय है।
आइए विस्तार से जानते हैं सीएम मोहन यादव का दौरा...
मंत्रालय से सुबह की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:55 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद उनका कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। सबसे पहली बैठक नर्मदा परियोजना को लेकर होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे रखी गई है।
नर्मदा परियोजना मध्यप्रदेश के लिए बेहद अहम मानी जाती है। इससे राज्य के कई जिलों में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति जुड़ी है। ऐसे में इस बैठक पर सबकी नजर रहेगी।
दोपहर में भी रहेगी व्यस्तता
सुबह की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे एक और चर्चा तय है। इसके तुरंत बाद 12:30 बजे एक अहम बैठक होगी। यह बैठक संभावित अल्पवर्षा की स्थिति से जुड़ी होगी।
इसमें राज्य में कम बारिश होने की आशंका पर तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। कृषि, पेयजल और अन्य जरूरी विभागों से जुड़े मुद्दे इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
इसके बाद दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री एक मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात भी मंत्रालय में ही तय है।
नर्मदा समग्र की अहम बैठक
दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नर्मदा समग्र की बैठक करेंगे। नर्मदा समग्र नदी संरक्षण से जुड़ा एक बड़ा अभियान माना जाता है। इस बैठक में नदी संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है।
दिन की आखिरी बैठक
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री विभागीय निर्देशों को लेकर बैठक करेंगे। इसमें विभिन्न विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। यह दिन की आखिरी आधिकारिक बैठक होगी।
सभी बैठकों के पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
संस्कृति और धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संस्कृति और धर्मस्व विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।
सरकार का फोकस धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, विरासत को सहेजने और ऐतिहासिक जगहों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने पर है।
ओरछा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा
बैठक की शुरुआत ओरछा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा से होगी। इसके बाद सिटी म्यूजियम की प्रगति देखी जाएगी। वहीं मांडू को मीडिवल वंडर यानी मध्यकालीन विरासत के बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर भी चर्चा होगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री महेश्वर परियोजना की भी समीक्षा करेंगे। इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस का आगे कैसे इस्तेमाल किया जाए और उसे किस तरह विकसित किया जाए, इस पर भी चर्चा होगी। वहीं राजवाड़ा में बनने वाले इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोजेक्ट की डीपीआर पर भी विचार किया जाएगा।
भगवान श्रीराम के राम पथ गमन और
इसके अलावा भोपाल के राज्य संग्रहालय में बनने वाले लाइट एंड साउंड शो, उज्जैन की दुर्गादास छत्री में इमर्सिव एक्सपीरियंस, और चित्रकूट के परिक्रमा पथ व भारत घाट के विकास कार्यों की प्रगति भी देखी जाएगी।
बैठक में भगवान श्रीराम के राम पथ गमन और श्रीकृष्ण पथेय परियोजनाओं का कॉन्सेप्ट भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। आखिर में धार के सरस्वती लोक, अमरकंटक के नर्मदा लोक और सांची रिलिक्स म्यूजियम जैसी बड़ी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
प्रमोशन में आरक्षण : एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच ने मेंशनिंग स्वीकार की, दोबारा शुरू होगी सुनवाई
'द सूत्र' की खबर का बड़ा असर: नीमच सोलर प्लांट की जांच कराएगी सरकार
नीमच में सोलर पार्क की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव,
अब बहानों से नहीं चलेगा काम! कलेक्टर-SP की रिपोर्ट पर होगी सीधी निगरानी