नीमच में सोलर पार्क की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, बैतुल और देवास दौरे पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष
Aman Vaishnav | Jun 29, 2026, 07:36 IST
cm-mohan-yadav-jitu-patwari-umang-singhar
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव नीमच में सोलर पार्क और जल गंगा अभियान के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और उमंग सिंघार भी बैतुल और देवास दौरे पर रहेंगे।
सीएम मोहन यादव का दौरा
सुबह से शाम तक का शेड्यूल
इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादवनीमच में सोलर पार्क उद्घाटन और जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही दोपहर 3.20 बजे सीएम नीमच सोलर पार्क का हवाई सर्वे करेंगे।
इसके बाद सीएम मोहन डीबीएल रामपुरा होते हुए मजरिया रामपुरा पहुंचेंगे, जहां जल गंगा अभियान के तहत बने अमृत सरोवर का निरीक्षण होगा।
शाम 4.40 बजे सीएम ग्रीनको पीएचएस (PHS – Pumped Hydro Storage) साइट का दौरा करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन वापस भोपाल लौटेंगे। इसके बाद शाम करीब 6.50 बजे जहानुमा पैलेस पहुंचकर पीपीए हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जल गंगा संवर्धन और ग्रीनको साइट विजिट
जीतू पटवारी का बैतुल दौरा
जीतू पटवारी सुबह 10:30 बजे बैतुल के सतलोक आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे परमेश्वर कबीर साहेब जी के 629वें प्रकट दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद सुबह 11:30 बजे जीतू पटवारी वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे और दोपहर 01:30 बजे पीसीसी (PCC) भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी का दौरा कार्यक्रम !!
🗓️: 29 जून 2026
📍: बैतुल pic.twitter.com/i2JxsWnP5r
— Jitu Patwari Office (@JituP_office) June 28, 2026
उमंग सिंघार का देवास दौरा
दौरा कार्यक्रम : देवास
29.06.2026 (सोमवार)
देवास शहर / ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी, देवास के मंडलम / ब्लॉक नगर अध्यक्षगणों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल
📍 सूर्यगढ़ रिसॉर्ट, विजयगंज मंडी रोड, देवास
जनसामान्य से भेंट / चर्चा
📍 सर्किट हाउस, देवास#US12094 pic.twitter.com/yBdiu7jpSq
— Umang Singhar (@UmangSinghar) June 28, 2026
MP-CG और राजस्थान में मानसून एक्टिव: कहीं आफत की बिजली गिरी, कहीं रेड अलर्ट!
अब बहानों से नहीं चलेगा काम! कलेक्टर-SP की रिपोर्ट पर होगी सीधी निगरानी
दवाओं की क्वालिटी पर सरकार सख्त, जांच पास होने पर ही होगी सप्लाई
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 अफसरों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों की कमान बदली
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari