आज जापान रवाना होंगे CM मोहन यादव, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

Sourabh Bhatnagar | Jan 27, 2025, 08:58 IST
CM MOHAN SCHEDULE 27 JAN
जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का ध्यान कृषि, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी-आईटीईएस, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों पर होगा। इसके अलावा, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश पर भी उनका फोकस रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, सोमवार से 4 दिवसीय जापान दौरे पर जा रहे हैं। यह यात्रा मध्य प्रदेश में निवेश लाने के उद्देश्य से की जा रही है। इस दौरान वह जापान के प्रमुख शहरों जैसे टोक्यो, ओसाका और कोबे की यात्रा करेंगे और 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे।



जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का ध्यान कृषि, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी-आईटीईएस, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों पर होगा। इसके अलावा, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, रक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश पर भी उनका फोकस रहेगा।



इसके अलावा इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण हितग्राही सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें एक लाख से ज्यादा हितग्राहियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।



जापान में ऐसा रहेगा सीएम का दौरा

यह दौरा 27 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री इस दौरान जापान के उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश और साझेदारी के अवसरों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे।



जापान-मध्यप्रदेश के संबंध

जापान, मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यापारिक साझेदार है। राज्य में पहले से ही ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक और एनएचके जैसी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत-जापान व्यापार 22.85 बिलियन डॉलर तक पहुंचा, जिसमें मध्यप्रदेश ने प्रमुख योगदान दिया। जापान, 2025 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 'पार्टनर कंट्री' के रूप में शामिल होगा।



निवेश और विकास की दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरे में मध्यप्रदेश के उन क्षेत्रों पर विशेष जोर देंगे, जिनमें निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इनमें कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मास्यूटिकल्स, रोबोटिक्स, आईटी/आईटीईएस और पर्यटन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • जापान
  • Japan
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम