सीएम मोहन यादव आज धान महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल, कोदो-कुटकी बोनस बांटेंगे
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। सीएम समत्व भवन से एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इस बैठक में प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सीएम भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम मोहन यादव जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
सिवनी में धान महोत्सव
जबलपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सिवनी के लिए निकलेंगे। सीएम दोपहर 01:15 बजे सिवनी रवाना होंगे। करीब 01:50 बजे उनका सिवनी आगमन होगा। यहां सीएम धान महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कोदो-कुटकी बोनस का वितरण करेंगे। यह योजना छोटे किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए बनाई गई है। कोदो और कुटकी जैसे मोटे अनाज उगाने वाले किसानों को इससे सीधा फायदा मिलेगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री सिवनी में कई विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। कुछ नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया जाएगा।
जबलपुर में सम्मान समारोह
सिवनी के कार्यक्रम पूरे करने के बाद वापस मुख्यमंत्री जबलपुर लौटेंगे। सीएम दोपहर 03:25 बजे सिवनी से प्रस्थान करेंगे। शाम करीब 04:25 बजे सीएम जबलपुर के मानस भवन पहुंचेंगे।
यहां सीएम गौरव शिखर सम्मान 2026 समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जबलपुर की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।
शाम का अंतिम कार्यक्रम
मानस भवन के बाद मुख्यमंत्री शीतलपुरी, बल्देवबाग जाएंगे। यह उखरी रोड, जबलपुर पर स्थित है। शाम 05:25 बजे वे यहां पहुंचेंगे और एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादवका जबलपुर का दौरा पूरा होगा। शाम 06:00 बजे सीएम जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। करीब 06:50 बजे सीएम मोहन भोपाल स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
प्रमोशन में आरक्षण : एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच ने मेंशनिंग स्वीकार की, दोबारा शुरू होगी सुनवाई
'द सूत्र' की खबर का बड़ा असर: नीमच सोलर प्लांट की जांच कराएगी सरकार
नीमच में सोलर पार्क की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव,
अब बहानों से नहीं चलेगा काम! कलेक्टर-SP की रिपोर्ट पर होगी सीधी निगरानी