आज मंत्रालय में बड़ी बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों पर करेंगे चर्चा

Kaushiki | May 15, 2026, 09:28 IST
cm mohan yadav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में विभागों की हाई लेवल समीक्षा करेंगे। इसमें जनता से जुड़े 45 बड़े मुद्दों पर कार्ययोजना बनेगी। दूसरी ओर इंदौर में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (15 मई) सुबह उज्जैन में रहेंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव राजधानी भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आजउज्जैन में कुछ जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां वे मंत्रियों के साथ सरकारी काम को लेकर चर्चा करेंगे। ये बैठकें दोपहर 2:15 बजे तक चलेंगी।



बड़े मुद्दों पर बनेगी सरकार की नई योजना

बता दें कि, सीएम मोहन यादव 45 बड़े मुद्दों पर नई कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। इस बैठक का मकसद पुराने पैटर्न को बदलकर जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा।



हर विभाग को अगले एक साल के लिए कड़े लक्ष्य और डेडलाइन दी जाएगी। इससे सरकारी काम में तेजी आ सकती है। सीएम का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी नीतियों में बड़े बदलाव करने पर है।



इंदौर में पानी समस्या पर कांग्रेस का प्रदर्शन

वहीं दूसरी तरफ आज (15 मई) विपक्ष इंदौर में पानी की भारी किल्लत को लेकर सड़कों पर उतरेगी। पानी की किल्लत को लेकर नाराज कांग्रेस आज हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम का घेराव करेंगे।



शहर के सभी 22 जोन में प्रदर्शन होगा। इंदौर में लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। विपक्ष शहर के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करेगा। सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।



Dewas-firecracker-factory-accident-1024x536-376259


देवास हादसे के पीड़ितों से मिलें सीएम

बता दें कि, कल (14 मई) इंदौर के देवास के पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया था। इसमें कई लोग घायल हुए हैं और कई की जान भी चली गई। तो ऐसे में सीएम मोहन यादव नई दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद इंदौर पहुंचे। उन्होंने देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों से एमवाय और चोइथराम हॉस्पिटल जाकर मुलाकात की।



मुख्यमंत्री ने घायलों के स्वास्थ्यका जायजा लिया और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इलाज में कोई कोम्प्रोमाईज न हो। सीएम ने प्रशासन को सख्त लहजे में कहा कि इस हादसे के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एमपी सरकार दुख की इस घड़ी में मृतक परिवारों और घायलों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।



ये खबरें भी पढ़ें...



हीटवेव की चपेट में एमपी-सीजी और राजस्थान, जानें अपने शहर का हाल



पहले दूध, अब देशभर में पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, जानें क्या हैं नए रेट



NEET पेपर लीक: मास्टरमाइंड भाइयों के बेटों ने बनाई थी खरीदारों की लिस्ट, वसूले करोड़ों रुपए



एमपी में आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा