हीटवेव की चपेट में एमपी-सीजी और राजस्थान, जानें अपने शहर का हाल

Amresh Kushwaha | May 12, 2026, 07:30 IST
Share
Weather Update
Weather Update

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस समय मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। तेज गर्मी और हीटवेव के बीच कई इलाकों में लू और आंधी-बारिश का दौर जारी है।

Weather Update: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहर 40 डिग्री के पार तापमान के साथ हीटवेव की चपेट में हैं। वहीं राजस्थान के पश्चिमी जिलों में 45 डिग्री तक पारा चढ़ा है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में लू, तेज गर्मी और आंधी-बारिश का यह चक्र बना रह सकता है। इसलिए लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और सतर्क रहें।

social media 1
social media 1


मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 15 मई 2026:

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates)

  • मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाके हीटवेव यानी तेज लू की चपेट में हैं। पूर्वी जिलों को छोड़कर बाकी प्रदेश में गर्मी की लहर चल रही है।
  • IMD, भोपाल ने अगले 4 दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।
  • शुक्रवार को लगभग 40 जिलों में तेज हवा और लू का असर रहेगा।

इंदौर, उज्जैन और आसपास के शहरों में अलर्ट

  • मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लू सबसे ज्यादा असर करेगी।
  • जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
  • इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में 15, 16 और 17 मई को तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है।
  • नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा और झाबुआ में भी तेज लू चलेगी।
  • भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर और रीवा संभाग के जिलों में 18 मई तक लू चलेगी।
  • जबलपुर और शहडोल संभाग में लू से थोड़ी राहत मिलेगी।

शहरों में तापमान की जानकारी

  • प्रदेश के 9 शहरों में पारा 44 डिग्री के ऊपर रहा।
  • शाजापुर और छतरपुर के नौगांव में सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।
  • खरगोन में 44.6 डिग्री, खंडवा-रतलाम में 44.5 डिग्री, खजुराहो में 44.3 डिग्री, रायसेन-दमोह में 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • पांच बड़े शहरों में उज्जैन 44 डिग्री, भोपाल 43.4 डिग्री, जबलपुर 43.3 डिग्री, इंदौर 43 डिग्री और ग्वालियर 41.8 डिग्री रहा।

वॉर्म नाइट का अलर्ट

  • इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास और धार में रात में भी पारा अधिक रहेगा।
  • भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी लू चलेगी।

तेज गर्मी लेकिन लू नहीं

  • जबलपुर, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल में भी तेज गर्मी रहेगी, लेकिन लू का असर नहीं होगा।

मई में मौसम का मिजाज

  • 30 अप्रैल से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चला।
  • मई के पहले 12 दिन में लगभग 12 दिन बारिश, आंधी या ओलावृष्टि का असर रहा।
  • 11 मई को आंधी-बारिश का दौर रुका, लेकिन 12-14 मई में फिर मौसम बदल गया।
  • शुक्रवार को कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 15 मई 2026:

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)

  • छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आने वाला है।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर ने तेज गर्मी, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • अगले पांच दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
  • 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

मौसम पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का असर

  • दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिख सकता है।
  • इससे कई इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान

  • दुर्ग में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • रायपुर (लालपुर) में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा।
  • बिलासपुर 41.3, माना एयरपोर्ट 40.5 और जगदलपुर 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 22.8 डिग्री दर्ज हुआ।

पिछले 24 घंटे का मौसम

  • अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री तक गिरा।
  • इससे सुबह और रात के समय हल्की राहत महसूस हो रही है।

अगले चार दिन बारिश और तेज हवाओं की संभावना

  • 14 मई से 17 मई तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।
  • इस दौरान वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

18 मई से मौसम शुष्क होने लगेगा

  • सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 18 मई से मौसम शुष्क और गर्म होने लगेगा।
  • रायपुर में 14 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
  • मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट -15 मई 2026:

राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)

  • राज्य में हीटवेव और तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी है।
  • गुरुवार को सुबह से दोपहर तक तेज गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया।
  • दोपहर के बाद जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई, जिससे कुछ राहत मिली।
  • 16 मई के बाद अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में लगातार तेज गर्मी और हीटवेव रहने की संभावना है।

अलर्ट की स्थिति

  • शुक्रवार को राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी।
  • तीन जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और एक जिले में यलो अलर्ट है।

दिन का तापमान

  • पिछले 24 घंटे में पश्चिमी जिलों में लू और तेज गर्मी रही।
  • बाड़मेर और जैसलमेर में सबसे ज्यादा 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • फलोदी, जोधपुर और बाड़मेर के इलाके भी हीटवेव की चपेट में रहे।
  • पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में भी दिन में तेज गर्मी और लू रही।

जयपुर में बारिश से मिली राहत

  • शाम को जयपुर में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चली।
  • तेज बारिश से तापमान 36 डिग्री तक गिर गया, यानी 5-6 डिग्री की राहत मिली।
  • मौसम विभाग ने जयपुर में 15 मई को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया।

अन्य प्रमुख शहरों में हालात

  • जोधपुर: गुरुवार को 44 डिग्री के करीब तापमान, रक्षामंत्री सभा स्थल पर पानी का छिड़काव किया गया।
  • कोटा: अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, सुबह से ही धूप और गर्म हवा रही।
  • अजमेर: अधिकतम तापमान 42 डिग्री, न्यूनतम 25.4 डिग्री, लू और गर्म हवा से लोगों को परेशानी।
  • उदयपुर: 14 मई को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री दर्ज, दिन में लू का असर।

ये खबर भी पढ़िए...

गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट

MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!

Tags:
  • MP Weather update
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • Weather update
  • मौसम अपडेट
  • मध्यप्रदेश मौसम अपडेट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान मौसम अपडेट
  • CG Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती