एमपी में यूजी और पीजी एडमिशन का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
MP College Admission 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में यूजी और पीजी में प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
यूजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 01 मई से शुरू होगा और पीजी कोर्स के लिए 02 मई से शुरु होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी।
काउंसलिंग राउंड के अलावा एक और राउंड
यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसमें रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ डॉक्यूमेंट्स की जांच भी जरूरी होगी। इस बार विभाग ने दो मुख्य काउंसलिंग राउंड के अलावा कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) का एक और राउंड भी रखा है। इससे खाली सीटों को भरने में कोई परेशानी नहीं होगी।
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक इस साल पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्रों को तय तारीख के अंदर ही रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही अपने डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी कराना होगा।
दस्तावेज वेरिफाई नहीं होते हैं तो उनकी काउंसलिंग प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी। इससे वे सीट आवंटन से बाहर हो सकते हैं।
चॉइस फिलिंग के आधार पर बनेगी मेरिट
कॉलेज एडमिशनप्रक्रिया के दौरान छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। इसी चॉइस फिलिंग के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी और सीटें आवंटित की जाएंगी।
सीट मिलने के बाद छात्रों को तय समय में फीस जमा करनी होगी, वरना उनकी सीट अपने आप कैंसल हो जाएगी और अगली सूची में दूसरे छात्रों को दी जाएगी।
ज्यादा छात्रों को मिलेगा एडमिशन
इस बार प्रवेश प्रक्रिया में दो मुख्य काउंसलिंग राउंड के अलावा कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) का एक और राउंड रखा गया है। यह राउंड उन सीटों को भरने के लिए होगा, जो मुख्य काउंसलिंग के बाद खाली रह जाती हैं।
इससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्रवेश मिलेगा और कॉलेजों में सीटें खाली नहीं रहेंगी।
नए कोर्स की शुरुआत
इस साल एनसीटीई के तहत बीएड, बीपीएड और एमपीएड कोर्स के साथ एक नया चार साल का कोर्स आईटीईपी (ITEP) भी शुरू किया गया है। खास बात यह है कि इसे 12वीं के बाद सीधे किया जा सकता है।
यह कोर्स उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो शिक्षक बनना चाहते हैं। इसमें शुरुआती स्तर से ही ट्रेनिंग दी जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
NEET UG 2026 से पहले आधार बायोमेट्रिक अपडेट करना जरूरी, NTA ने जारी की एडवाइजरी
मध्यप्रदेश न्यूज: एमपी पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर होगी कमांडो जैसी सुरक्षा
अब नर्सिंग एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम जरूरी नहीं, मेरिट के आधार पर मिलेगी एंट्री
एमपी न्यूज: 40 स्कूलों में RTE कोटे में शून्य एडमिशन, 20 अप्रैल से दूसरा दौर