अब नर्सिंग एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम जरूरी नहीं, मेरिट के आधार पर मिलेगी एंट्री

Aman Vaishnav | Apr 19, 2026, 10:29 IST
Share
mp nursing admission new rules gnm 12th marks basis
mp nursing admission new rules gnm 12th marks basis

मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में अब प्रवेश की व्यवस्था बदल सकती है। अगर ये प्रस्ताव लागू होता है तो छात्रों को अलग से नर्सिंग के लिए एंट्रेंस एग्जाम नहीं देना होगा। एडमिशन सीधे 12वीं के अंकों के आधार पर होगा।

News In Short

  • मध्यप्रदेश में अब नर्सिंग प्रवेश परीक्षा खत्म करने की तैयारी चल रही है।
  • जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNST) की जगह मेरिट सिस्टम लागू होगा।
  • अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने नर्सिंग काउंसिल की समीक्षा की है।
  • इंडियन नर्सिंग काउंसिल के समान नियम मध्यप्रदेश में भी लागू होंगे।
  • 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर छात्रों को कॉलेज अलॉट होंगे।

News In Detail

नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब आपको कॉलेजों में एडमिशन के लिए लंबी लाइनों और एंट्रेंस एग्जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। MP Nursing Admission New Rules के तहतमध्यप्रदेश सरकार नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बनाने जा रही है।

नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की नई व्यवस्था

मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में अब प्रवेश की नई व्यवस्था लागू की जा सकती है। पहले जहां जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट के जरिए प्रवेश लिया जाता था। अब उसे खत्म कर 12वीं के अंकों के आधार पर सीधा प्रवेश देने का प्लान बन रहा है।

नर्सिंग काउंसिल के कामकाज की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने नर्सिंग काउंसिल के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान अगले शैक्षणिक सत्र से इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) के जैसे एक समान प्रवेश नियम लागू करने पर चर्चा की गई।

अभी मध्यप्रदेश में तीन वर्षीय जीएनएम कोर्स में प्रवेश जीएनएसटी एग्जाम के जरिए होता है। इसे कर्मचारी चयन मंडल आयोजित करता है।

नर्सिंग कॉलेजों में स्टूडेंट्स की व्यवस्था सबसे अहम

मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल की अध्यक्ष डॉ. बीनू कुशवाहा के अनुसार, नर्सिंग कॉलेजों में अच्छी शिक्षा और पर्याप्त स्टूडेंट्स की व्यवस्था करना सबसे अहम है। इसके लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी की जा रही है।

अंकों के आधार पर होगा एडमिशन

अगर ये प्रस्ताव लागू होता है तो छात्रों को अलग से नर्सिंग प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। एडमिशन सीधे 12वीं के अंकों के आधार पर होगा। इससे राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की जरूरत खत्म हो जाएगी। कई राज्यों में तो अब नीट के अंकों के आधार पर ही नर्सिंग में प्रवेश दिया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में सरकारी नौकरी का आखिरी मौका, नर्सिंग भर्ती में आवेदन के लिए कल है लास्ट डेट

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में विवादों की झड़ी, योग्यता नियमों पर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप

100 से अधिक पुरुष अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत, नर्सिंग भर्ती में शामिल करने के आदेश

नर्सिंग सिस्टम फिर कटघरे में: कोर्स पूरा, अब कॉलेज बदलने का खेल, 925 छात्रों का भविष्य दांव पर

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • नर्सिंग कॉलेज
  • अपर मुख्य सचिव
  • इंडियन नर्सिंग काउंसिल
  • नर्सिंग काउंसिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा