लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में सर्जरी का दौर शुरू, 230 यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष को हटाया गया

Ravi Singh | Jun 06, 2024, 17:41 IST
कांग्रेस
एमपी में मिली हार के बाद मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने अपनी जिला इकाइयों के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में एमपी कांग्रेस ( MP Congress ) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। विपरीत परिणामों के बाद मध्यप्रदेश में सर्जरी का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ( speaker of the assembly ) और इकाइयों को भंग कर दिया गया है। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने अपनी जिला इकाइयों के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों को हटाने ( remove remove ) के निर्देश जारी कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव ( Mitendra Singh Yadav ) ने इसके संकेत दिए थे।



सहयोग के लिए सराहना


प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह जारी किए आदेश में लिखा है कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ( प्रभारी मध्यप्रदेश ) शेषनारायण ओझा की स्वीकृति से तथा मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाइयों के अन्तर्गत के विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनके विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। साथ ही अभी तक उनके द्वारा दिए गए संगठनात्मक सहयोग की प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सराहना भी की गई है।



नई टीम पर कर रहे थे काम


कांग्रेस पार्टी में कुछ समय पहले ही विक्रांत भूरिया की जगह की जगह मितेंद्र सिंह को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। मितेंद्र सिंह अध्यक्ष बनने के बाद से संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। उन्होंने पिछले सभी पदाधिकारी को राजधानी भोपाल बुलाया था और एक-एक कर सभी से दो दिन तक चर्चा की थी, जिसके बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई। कांग्रेस के पूरे संगठन में लोकसभा में मिली करारी हार के बाद संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। यूथ कांग्रेस जल्द ही संगठन में बदलाव कर नई कार्यकारिणी का गठन कर सकती है।



ये खबर भी पढ़ें...



MP NEWS : विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस ने बागी विधायकों पर लिया बड़ा एक्शन



बड़े बदलाव की तैयारी


मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने का कहना है कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश) शेषनारायण ओझा की स्वीकृति व मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाइयों के अन्तर्गत के विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनकी विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। वहीं आगे कहा कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सभी विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा अभी तक जो संगठनात्मक सहयोग दिया, उसके लिए सभी पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करती है।



10 जून को बैठक बड़े नेताओं की बैठक


10 जून को कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है, जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहेंगे।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • MP Congress
  • एमपी कांग्रेस
  • विधानसभा अध्यक्ष
  • Speaker of the Assembly
  • मितेंद्र सिंह यादव
  • Mitendra Singh Yadav