MP साइबर पुलिस की छात्राओं के लिए एडवाइजरी, हर लड़की रखे इन बातों का ध्यान
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश ने छात्राओं और महिलाओं के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि कैसे फर्जी प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को नशा, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया जा रहा है। खासकर सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को अपराधी अपने जाल में फंसा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर करते हैं शोषण
गिरोह के साथ महिलाएं दिलाती हैं भरोसा
इन फर्जी प्रेमियों के साथ कई बार गिरोह की महिलाएं भी होती हैं। पीड़िता का भरोसा जीतने में ये महिलाएं ही मदद करती हैं। शुरुआत में उनका व्यवहार हेल्पिंग होता है। यही कारण है कि लड़कियां उनपर जल्दी विश्वास कर लेती हैं।
होटल या ढाबों में नशा देकर करते हैं गलत काम
अपराधी युवतियों को पब, होटल या ढाबों में लेकर जाते हैं, जहां नशे की लत लगाने की कोशिश की जाती है। नशे की हालत में उनके साथ यौन शोषण किया जाता है। यह भी बताया गया है कि इन जगहों पर छिपाकर कैमरे लगाए जाते हैं। कैमरों से लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें...साइबर ठगी के शिकार 18 बैंक खाते और 1.5 करोड़ का लेनदेन, आरोपी गिरफ्तार
फिर वीडियो से ब्लैकमेलिंग कर बनाते हैं दबाव
वीडियो और अश्लील फोटो के जरिए युवतियों को ब्लैकमेल किया जाता है। अपराधी दूसरी लड़कियों को भी साथ लाने का दवाब बनाती है। इसके बाद उन पर भी यही दोहराया जाता है। कई मामलों में महिलाओं पर शादी और धर्मांतरण का दबाव भी बनाया गया है। यहां तक कि उन्हें देह व्यापार में भी धकेला जा सकता है।
यह भी पढ़ें...जागरुकता का असरः साइबर ठगों के खातों में जाने से पहले रोके 60 करोड़
साइबर पुलिस ने युवतियों से की यह अपील
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल ने साफ कहा है कि इस तरह के मामलों में डरें नहीं। अगर किसी छात्रा या महिला को किसी ने ब्लैकमेल किया है तो तुरंत शिकायत करें। समय पर जानकारी देने से बड़े अपराध रोके जा सकते हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Blackmailing | blackmailing case | राज्य साइबर सेल | पुलिस की एडवाइजरी जारी | Madhaya Pradesh | online friendship | MP साइबर पुलिस