MP NEWS : कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान चली गोली, PCC चीफ जीतू पटवारी के जाते ही हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

Vikram Jain | Aug 08, 2024, 19:38 IST
MP Datia Congress rally Bullet fired 
मध्‍य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने यूथ कांग्रेस के नेता पर गोली चलाई थी, जिसमें नेता बाल-बाल बच गए।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के दतिया में गुरुवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई। गोली चलने की घटना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रैली से जाने के बाद हुई। बदमाशों ने यूथ कांग्रेस के नेता को निशाना बनाया था। गोली चलते ही रामू गुर्जर के भाई ने भी बदमाशों पर गोली चला दी। जिसके बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



पूर्व जिलाध्यक्ष रामू गुर्जर पर चलाई गोली

बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना शाम को दतिया एसपी दफ्तर के सामने हुई। बदमाशों ने यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामू गुर्जर पर फायर किया था। गोली यूथ कांग्रेस नेता रामू गुर्जर के भाई के कान को छूते निकल गई। इसके बाद बंदूक लेकर चल रहे रामू के भाई ने भी से गोली चलाई, जिसके बाद बदमाश भाग खड़े हुए। कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद फायरिंग होने से हड़कंप की स्थिति बन गई। मामलें में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। उसके पास से रायफल बरामद हुई है।



ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : पहले प्यार फिर शादी का झांसा, पटवारी ने लूट ली अस्मत, आखिर में बताया से सच



छात्र नेताओं से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी

बता दें कि एनएसयूआई के छात्र नेता जीवाजी विश्वविद्यालय सम्बद्धता फर्जीवाड़े के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बुधवार की रात हड़ताल कर रहे 4 छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ गई थी। मामले में जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया पहुंचे। जीतू पटवारी ने विश्वविद्यालय से सांठगांठ से फर्जी कॉलेज चलने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि निरीक्षण समिति इसके कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने के बाद भी विश्वविद्यालय ने कोई एक्शन नहीं लिया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • कांग्रेस की रैली में फायरिंग
  • दतिया में फायरिंग
  • दतिया में कांग्रेस नेता को मारी गोली