एमपी की बेटी अनुष्का शर्मा बनीं भारतीय महिला ए टीम कप्तान, देखें टीम में किसे मिली जगह
News in Short
- अनुष्का शर्मा को भारत-ए महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किया गया।
- इंग्लैंड दौरे पर टीम का नेतृत्व करेंगी।
- भारतीय महिला ए टीम के लिए तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।
- अनुष्का के बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर चयनकर्ताओं ने उन्हें कप्तान बनाया।
- भारतीय महिला ए टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली।
News in Detail
भारत-ए महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी का जिम्मा ग्वालियर की क्रिकेट प्रतिभा अनुष्का शर्मा को सौंपा गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए कप्तान नियुक्त किया है। यह अनुष्का के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अनुष्का शर्मा को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ एक नई पहचान भी मिली है।
भारतीय महिला ए टीम का इंग्लैंड दौरा
भारत-ए महिला क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा, जिसमें तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। टीम की कप्तानी अनुष्का शर्मा करेंगी, जबकि उपकप्तान के रूप में वृंदा दिनेश को चुना गया है। मैच नॉर्थम्पटन और चेल्म्सफोर्ड में खेले जाएंगे।
टी-20 मैचों की तारीखें
20 जून: पहला टी-20, नॉर्थम्पटन
23 जून: दूसरा टी-20, नॉर्थम्पटन
25 जून: तीसरा टी-20, चेल्म्सफोर्ड
इसके अलावा, वनडे टीम की कप्तानी हरलीन देओल को सौंपी गई है और उपकप्तान प्रतिका रावल होंगी।
अनुष्का शर्मा का क्रिकेट करियर
अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला ए टीम के लिए अपने करियर की शुरुआत से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अप्रैल 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया। उनके प्रदर्शन को देखकर चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा है।
अनुष्का के प्रमुख प्रदर्शन
महिला प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 30 गेंदों में 44 रन।
आल इंडिया सीनियर्स टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय उपविजेता बनी एमपीसीए की टीम का हिस्सा।
सेंट्रल जोन के लिए चयन, एक बेहतरीन आलराउंडर प्रदर्शन।
अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी की कप्तानी, "इंडिया बी टीम" के साथ चैंपियन बनना।
इन खिलाड़ियों को मिली जिम्मेदारी
अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, प्रेमा रावत, पूर्वाजा वेर्लेकर, जिन्तिमणि कलितास, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि,शबनम शकील और तनुजा कंवर को टीम में जगह में मिली है।
टीम को बेस्ट बनाने का इरादा
किक्रेटर अनुष्का शर्मा ने अपनी कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा, "हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले। मुझे अपनी टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन करने की उम्मीद है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरे परिवार का सपोर्ट और कोच का मार्गदर्शन मेरी ताकत हैं।
अनुष्का ने भाई से सीखीं क्रिकेट
ग्वालियर में जन्मी अनुष्का ने क्रिकेट खेलना घर से शुरू किया। पहले भाई के साथ खेलती थीं। बाद में पड़ोसियों के साथ भी खेली। उनके भाई को बल्लेबाजी पसंद थी। वे अनुष्का से तेज गेंदबाजी करवाते थे। लड़कों के साथ खेलते समय उनकी ऊर्जा और जोश ध्यान में आया। नौवीं कक्षा में थीं, जब उनके पिता को अंडर-16 ट्रायल्स के बारे में जानकारी मिली।
गुजरात जायंट्स के लिए WPL में उतरीं
22 वर्षीय अनुष्का एक ऑलराउंडर बल्लेबाज हैं। गुजरात जायंट्स (जीजी) ने डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की बोलियों को पछाड़ते हुए उन्हें खरीदा। अनुष्का ने जल्द ही अपनी छाप छोड़ी। डब्ल्यूपीएल में अपने पदार्पण मैच में उन्होंने यूपी वॉरियर्स (यूपीडब्ल्यू) के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 44 रन बनाए। इस पारी ने जीजी को डब्ल्यूपीएल अभियान में पहली बार विजयी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
ये खबरें भी पढ़ें...
महिला टी-20 विश्वकप 2026: टीम इंडिया का ऐलान, पाकिस्तान से होगी पहली टक्कर
एमपी वित्त विभाग का आदेश, बाबू से लेकर अफसर तक, खर्च का देना होगा हिसाब
मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी