MP में स्वास्थ्य संकट! चिकित्सा महासंघ ने किया हड़ताल का ऐलान, जानिए कारण

Manish Kumar | Feb 16, 2025, 19:49 IST
mp-doctors-strike
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा संकट मंडरा रहा है, क्योंकि चिकित्सा महासंघ ने 20-25 फरवरी तक हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने कैबिनेट में किए गए फैसलों को अब तक लागू नहीं किया, जिससे वे नाराज हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट के बादल छा सकते हैं। मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ ने सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने के खिलाफ 20 से 25 फरवरी तक विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टरों ने पहले काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने और फिर काम बंद करने की योजना बनाई है। अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो अगले चरण में इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।



हड़ताल का ऐलान, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ ने 20 से 25 फरवरी तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने पिछले साल कैबिनेट में तीन बड़े फैसले किए थे, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया। यदि यह हड़ताल होती है तो मरीजों की परेशानी बढ़ेगी और इमरजेंसी सेवाएं भी काफी हद तक प्रभावित होंगी।



यह खबर भी पढ़ें... डॉक्टर का क्लीनिक सील, महाकुंभ के श्रद्धालु की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, जानें मामला



यह है विरोध प्रदर्शन का पूरा प्लान

  • 20 और 21 फरवरी को डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।
  • 22 फरवरी को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर आधे घंटे के लिए ड्यूटी बंद करेंगे।
  • 23, 24 और 25 फरवरी को सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी।
  • इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर हड़ताल होगी।

यह खबर भी पढ़ें... मध्यप्रदेश के डॉक्टर सुनाते थे डबल मीनिंग जोक, भेजते थे गंदे मैसेज, फिर हेड नर्स ने लिया एक्शन



सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया

डॉक्टरों ने कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। आए दिन डॉक्टरों के साथ मारपीट और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उनका मनोबल गिर रहा है। अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो सकती हैं।



यह खबर भी पढ़ें... AIIMS के डॉक्टर ने मरीज से की अश्लीलता... महिला डॉक्टर्स भी हैं परेशान



15112edd-053


ये हैं डॉक्टरों की प्रमुख मांगें

  • कैबिनेट के तीन फैसलों को जल्द लागू किया जाए।
  • जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  • डॉक्टरों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।
  • चिकित्सा सुविधाओं को अपग्रेड किया जाए।

यह खबर भी पढ़ें... सैलरी के लिए हमीदिया के 500 वार्ड बॉय और टेक्नीशियन की हड़ताल पर



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • हड़ताल
  • डॉक्टर
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • Medical
  • junior doctor strike
  • doctor strike
  • mp news hindi