त्रिपुरा-केरल की मदद के लिए आगे आया MP, सीएम मोहन करेंगे इतने करोड़ रुपए की मदद

Sandeep Kumar | Aug 26, 2024, 16:34 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-26T161326.464
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने केरल और त्रिपुरा को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया हैं। दरअसल केरल और त्रिपुरा में प्राकृतिक आपदा के चलते भयंकर तबाही हुई थी...

प्राकृतिक आपदाओं ( natural disasters ) से प्रभावित केरल और त्रिपुरा ( Kerala and Tripura ) मध्य प्रदेश सरकार ने 20-20 करोड़ रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। जन्माष्टमी ( Janmashtami ) के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) ने यह घोषणा की।



सीएम ने की मदद की घोषणा

सीएम ने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि एमपी सहित कई राज्य भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन (floods and landslides ) से प्रभावित हुए हैं। जिसमें त्रिपुरा और केरल में भयंकर तबाही हुई है। दोनों राज्यों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।



20-20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, बड़ी मात्रा पर जान-माल का नुकसान देखना दुखद है। जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से दोनों राज्य सरकारों को 20-20 करोड़ रुपए जारी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि संकट की घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है।



दोनों राज्यों में मची थी भीषण तबाही

आपको बताते चले कि बारिश और भूस्खलन के चलते केरल और त्रिपुरा में भीषण तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में न जाने कितने घर बर्बाद हो गए और कई लोगों की मौत हो गई थी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • केरल-त्रिपुरा आपदा
  • 20-20 करोड़ मदद
  • सीएम मोहन का ऐलान
  • Tripura Kerala